जज्बे को सलाम: कैंसर पीड़ित बच्चों के जीवन को संवारने की अनूठी कोशिश कर रही हैं नौ साल की आकर्षणा सतीश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकर्षणा के इस प्रयास को देखते हुए पिछले दिनों हैदराबाद के कमिश्नर ऑफ पुलिस अंजनी कुमार ने शहर के एमएनजे कैंसर इंस्टीट्यूट में एकत्रित की गई 1,036 किताबों से एक पुस्तकालय की स्थापना करा दी है। अब कैंसर से पीड़ित बच्चे आसानी से यहां से किताबें लेकर पढ़ सकते हैं।
आकर्षणा पिछले एक साल से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर से किताबें और कलर बुक एकत्रित कर रही हैं। साल भर के भीतर उन्होंने तेलगू, अंग्रेजी और हिंदी की 1,036 किताबें इकट्ठी कर ली हैं। आकर्षणा की इस लगन को देखते हुए कैंसर इंस्टीट्यूट ने अब इन किताबों को लेकर प्ले एरिया में पुस्तकालय का रूप दे दिया है। आकर्षणा कहती हैं, यह मेरा सपना था कि मैं कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए कुछ कर सकूं, मेरा सपना सच हो रहा है।
A dream of Akarshana Satish, 9 years old studying in Hyderabad Public Schoolhttps://t.co/63JrZzDRRa pic.twitter.com/qPgXqqmpnE
— హైదరాబాద్ సిటీ పోలీస్ Hyderabad City Police (@hydcitypolice) July 30, 2021
पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने इतनी कम उम्र में ही आकर्षणा की इस लगन को देखते हुए उन्हें मोमेंटो से सम्मानित किया है। आकर्षणा की यह लगन और सोच देश के तमाम बच्चों के लिए मिसाल है। जिस उम्र में बच्चे खुद पढ़ने से भागते हैं, उस उम्र में आकर्षणा कैंसर से पीड़ित बच्चों की जिंदगी को किताबों के जरिए संवारे की काम कर रही हैं।
Proud of 9 year old #Akarshana Satish of Hyderabad Public School who donated a library full of children's books for children suffering from cancer at MNJ Cancer Hospital so that they can spend time there fruitfully.
— Swati Lakra (@SwatiLakra_IPS) July 31, 2021
God bless you dear! pic.twitter.com/QU0BBI6PYC

कमेंट
कमेंट X