फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Nidarshana Gowani Makes Royal Entry in Cannes 2024 Know Nidarshana Gowani Biography in Hindi

Nidarshana Gowani: कौन हैं निदर्शना गोवानी जिन्होंने कान फेस्टिवल में दिखाई भारत की समृद्धि

Fri, 24 May 2024 05:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 24 May 2024 05:24 PM IST
सार

आउटफिट से ज्यादा निदर्शना के गहनों ने ध्यान खींचा। उन्होंने घन सिंह के कलेक्शन से 118 साल पुराने मीना जादाऊ जूलरी को पहना था।

विज्ञापन
Nidarshana Gowani Makes Royal Entry in Cannes 2024 Know Nidarshana Gowani Biography in Hindi
निदर्शना गोवानी - फोटो : instagram/nidarshana_gowani

विस्तार

Nidarshana Gowani: कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में भारत की तरफ से कई दिग्गज हस्तियों ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। इन सेलेब्स में अभिनेत्रियों के अलावा फैशन डिजाइनर, इंफ्लूएंसर और उद्योगपति महिलाएं शामिल रहीं। जहां सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर नैंसी त्यागी ने खुद की डिजाइन और सिलाई किए हुए खूबसूरत आउटफिट को फ्लाॅन्ट किया तो वहीं एक ऐसी महिला भी हैं, जिन्होंने भारत की समृद्धता और विरासत का कान फिल्म फेस्टिवल के जरिए पूरी दुनिया को प्रदर्शित किया। इस महिला का नाम निदर्शना गोवानी है। आइए जानते हैं कौन हैं निदर्शना गोवानी, उनकी उपलब्धि और कान फिल्म फेस्टिवल के कारण क्यों निदर्शना चर्चा में हैं।

विज्ञापन


कान फिल्म फेस्टिवल में 118 साल पुराने गहने पहनकर पहुंची निदर्शना


फांस में हुए कास फिल्म फेस्टिवल 2024 में निदर्शना गोवानी ने भी शिरकत की। वह खूबसूरत जरी वर्क की साड़ी पहनकर पहुंचीं और भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया। निदर्शना ने पीले रंग की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी, जिसे 100 से ज्यादा बुनकरों ने बारीक जरदोजी की कढ़ाई से तैयार किया है। साड़ी पर सफेद स्टोन की बारीक कढ़ाई की गई है और वी नेकलाइन वाला ब्लाउज कैरी किया था।

विज्ञापन


उनकी आउटफिट से ज्यादा निदर्शना के गहनों ने ध्यान खींचा। उन्होंने घन सिंह के कलेक्शन से 118 साल पुराने मीना जादाऊ जूलरी को पहना था। कृष्णा गुआ नवरत्न हार की खूबसूरती में पोल्का हीरे चार चांद लगा रहे थे। इस नवरत्न हार को बनाने में 200 कारीगर और 1800 घंटे का वक्त लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं निदर्शना गोवानी


करोड़ों के खूबसूरत शाही नवरत्न हार को कान फेस्टिवल में पहनने वाली निदर्शना कमला इंडस्ट्री की मालकिन हैं। रियल एस्टेट और बिजली उत्पादन संयंत्र की मैनेजिंग डायरेक्टर निदर्शना ने साबित किया कि महिलाएं अगर अपने दिमाग में कुछ सोच लें तो उसे पूरा करके ही रहती हैं। उन्होंने वनवास नाम का एक ब्रांड भी सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।


वह एक सोशल वर्कर भी हैं जो देश के विभिन्न समुदाय को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही हैं। करोड़ों की संपत्ति की मालकिन निदर्शना ट्रांसजेंडरों के लिए भी कार्य कर रही हैं। निदर्शना भारत के सबसे अमीर लोगों में से हैं। कमला इंडस्ट्रीज के मालिक के रूप में उनके प्रयास उन महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं जो उद्यमिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed