फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   mumbai bmc change traffic signal icon men to women become global women equality efforts

मुंबई की सड़क पर अब दिखेगी महिला समानता की पहल, ट्रैफिक सिग्नल की ग्रीन लाइट में महिला आइकन

Wed, 12 Aug 2020 09:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 12 Aug 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
mumbai bmc change traffic signal icon men to women become global women equality efforts
signel - फोटो : social media

महिला समानता की दिशा में वैसे तो बहुत सारे प्रयास हो रहे हैं। लेकिन मुंबई के म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन की ओर से किए गए छोटे से लेकिन अहम बदलाव की पूरे वैश्विक स्तर पर तारीफ हो रही है। दरअसल, मुंबई के दादर क्षेत्र में जी नॉर्थ वार्ड पर ट्रैफिक लाइट और साइनबोर्ड पर पुरुष आइकन को बदलकर महिला बना दिया गया है। बीएमसी के इस बदलाव की लोग तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन

बीएमसी का ये बदलाव स्पाइन प्रोजेक्ट का हिस्सा है। जिसकी तारीफ करते हुए महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा - ''अगर आप दादर से गुज़रे हैं, तो आप कुछ ऐसा देखेंगे जो आपको गर्व महसूस कराएगा। बीमएसी का 'जी नॉर्थ' वार्ड एक साधारण विचार के साथ लैंगिक समानता को दर्शा रहा है। यहां संकेतों में अब महिलाएं भी हैं।'' लाल और हरे रंग के संकेतों को सामान्य छड़ी के आंकड़े से त्रिकोणीय पोशाक पहने हुए आइकन में बदल दिया गया है। यूनाइटेड नेशंस की महिलाओं ने भी इस कदम को स्वीकार किया। यूनाइटेड नेशंस की महिलाओं ने इस प्रयास पर खुशी जाहिर करते हुए ट्विट किया '' यह एक अच्छी खबर है। मुंबई में ट्रैफिक लाइट को जेंडर इंक्लूसिव बनाया जा रहा है''

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकरे का कहना है कि भले ही कुछ लोगों के ये कदम बहुत छोटा लग रहा हो। लेकिन महिला समानता की दिशा में उठाया गया छोटा कदम भी अहमियत रखता है। ये एक तरह से महिला समानता का प्रतीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed