फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Motherhood Inspiring Story Sarah Talbi Born Without Arms Uses her feet To Take Care Daughter

Motherhood: नहीं हैं दोनों हाथ फिर भी इस मां ने बेटी की परवरिश में न होने दी कमी, महिला शक्ति की है मिसाल

Thu, 10 Nov 2022 12:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 10 Nov 2022 12:52 PM IST
सार

जब सारा ने बच्ची को जन्म दिया तो उनके मन में डर था कि कहीं उनकी दिव्यांगता की वजह से बेटी को कोई तकलीफ न हो। वह बिना हाथों के बच्ची का लालन पालन कैसे करेंगीं, ऐसे सवाल सारा के मन में आए।

विज्ञापन
Motherhood Inspiring Story Sarah Talbi Born Without Arms Uses her feet To Take Care Daughter
बिना हाथों के इस तरह रहती है यह महिला - फोटो : instagram/saritalbi

विस्तार

मां अपने बच्चे के लिए दुनिया जहान से लड़ सकती है। मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल संबंध होता है। वहीं मां और बच्चे के प्रेम और स्नेह की तुलना किसी अन्य भावना से नहीं की जा सकती है। ऐसे में जब एक मां शारीरिक तौर पर असक्षम हो, तब भी वह अपने मातृत्व और कर्तव्यों से पीछे नहीं हटती। ऐसी ही एक मां की कहानी आपकी आंखें नम कर देगी। इस मां के दोनों हाथ नहीं है लेकिन बच्चे के देखभाल में वह कोई कमी नहीं छोड़ती। पैरों से सारे कार्य करती है। फिर चाहे खाना बनाना हो या फिर बच्चे की जरूरतों को पूरा करना हो। अपने बच्चे को इस मां ने कभी महसूस नहीं होने दिया कि वह अन्य माओं से अलग या कमतर है। महिला के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं। इस मां की कहानी हर महिला के लिए प्रेरणा है। चलिए जानते हैं दोनो हाथों के बिना जीवन जी रही इस महिला के बारे में

विज्ञापन


मां के नहीं दोनों हाथ

ब्रुसेल्स की बेल्जियम की रहने वाली सारा तलबी नाम की महिला के जन्म से ही दोनों हाथ नहीं हैं। सारा तलबी की इस शारीरिक कमी के कारण उनका बचपन आसान नहीं गुजरा। हालांकि तब उनके परिवार ने सारा को संभाला। लेकिन अब सारा खुद के नन्हीं बच्ची की मां है। सारा तलबी की तीन साल की बेटी है, जिसका नाम लिलिया है। सारा शारीरिक तौर पर असक्षम होने के बाद भी अपनी तीन साल की बेटी की देखभाल करती हैं। बेटी की सारी जिम्मेदारी और कार्य वह पैरों के सहारे करती हैं।
विज्ञापन


बेटी के पालन में कमी नहीं

सारा तलबी ने अपनी बेटी को पालने के लिए कभी कोई कमी नहीं रखी।  जब सारा ने बच्ची को जन्म दिया तो उनके मन में डर था कि कहीं उनकी दिव्यांगता की वजह से बेटी को कोई तकलीफ न हो। वह बिना हाथों के बच्ची का लालन पालन कैसे करेंगीं, ऐसे सवाल सारा के मन में आए। कई बार अन्य मां की तरह वह भी अपनी बेटी को गोद में उठाकर प्यार करना चाहती लेकिन उनके लिए यह कर पाना आसान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने दिया साथ

बिना हाथों के बेटी को संभालना सारा के लिए आसान हो सका, क्योंकि इस चुनौती में उनके पति ने सारा की मदद की। हालांकि जब पति घर पर नहीं होते तो सारा को ही बेटी के लिए सारे काम करने पड़ते हैं। बेटी के जन्म के बाद शुरुआती तीन महीने बहुत चुनौतीपूर्ण रहे क्योंकि उस समय बच्चा कमजोर होता है और उसे अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है।


बिना हाथों के क्या काम करती हैं सारा

सारा ने अपने हाथ न होने की कमी को कभी जीवन में अड़चन नहीं बनने दिया। सारा स्टूल पर बैठकर एक पैर से चाकू और दूसरे पैर से सब्जियां पकड़कर काट लेती हैं। बच्ची के बालों में कंघी करनी होती है, तो सारा पैरों से ही बेटी के बाल संवारती हैं। वह बच्ची को कपड़े पहनाने से लेकर घर के अन्य काम भी पैरों के सहारे ही करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed