Like Mother Like Daughter: मां-बेटी की ये जोड़ी पेशे से है पायलट, संग में प्लेन उड़ाती तस्वीर हो रही वायरल
फिल्म प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। जिसमे मं-बेटी की जोड़ी प्लेन उड़ा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां बेटी की इस जोड़ी की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमे ये दोनों एक साथ प्लेन के कॉकपिट में बैठी प्लेन उड़ा रही हैं। दरअसल, इस तस्वीर को फिल्म प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की। जिस पर ट्विटर यूजर्स की नजर पड़ी और ये तस्वीर वायरल हो रही है। फ्लाइट की क्रू मेंबर में शामिल ये मां बेटी पायलट की सीट पर बैठी मां और बेटी फ्लाइट डेक में बैठी है।
अटलांटा बाउंड डेल्टा बोइंग-757 की फ्लाइट के यात्री ये जानकर दंग रह गए कि एक ही परिवार की मां बेटी पायलट प्लेन उड़ा रही हैं। फ्लाइट में मां कैप्टन के पद पर हैं तो वही बेटी फर्स्ट ऑफिसर हैं। कैप्टन मां का नाम वेंडी रैक्सन और बेटी का नाम केली रैक्सन है। तस्वीर के सामने आने के बाद डेल्टा फ्लाइट के आधिकारिक ट्वीट पर मां बेटी को ट्वीट किया गया है। प्लेन में बैठी इस मां बेटी की तस्वीर को जॉन आर वेट्रट ने खींची है। जिन्हें इन दोनों से मिलने का मौका मिला।
बता दें कि रेक्सन मां बेटी के अलावा भी मां बेटी की जोड़ी है। जिसने इतिहास में अपना नाम पहली मां बेटी की जोड़ी के तौर पर प्लेन उडाने का रिकार्ड दर्ज है। कैप्टन सूजी गैरेट और बेटी डोना गैरेट। ये दोनों स्काईवेस्ट एयरलाइंस के लिए काम करती हैं सूजी 56 साल की उम्र में भी प्लेन उड़ाने वाली पहली महिला हैं। वो तीस साल से ज्यादा समय से प्लेन उड़ा रही हैं। सबसे खास बात कि इन मां बेटी का पूरा परिवार ही पायलट है। जिसमे सूजी के पति और बेटे मार्क गैरेट शामिल हैं।

कमेंट
कमेंट X