फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet Zulekha Daud one of Dubai richest Indian women know about her struggle

Zulekha Daud: मजदूर की बेटी बनी दुबई की सबसे अमीर भारतीय महिला, खड़ी की 3600 करोड़ की फर्म, जानें कौन हैं जुलेखा

Tue, 19 Sep 2023 04:34 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 19 Sep 2023 04:34 PM IST
विज्ञापन
Meet Zulekha Daud one of Dubai richest Indian women know about her struggle
Zulekha Daud - फोटो : Amarujala

Success Story of Zulekha Daud: "शिक्षा सरोवर का रस पीने वाला है सर्वोत्तम, इसको ग्रहण करने वाला बन जाता है उत्तम" ये कविता तो आप सभी ने सुनी होगी। इंसान की परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, लेकिन उसे हमेशा सही शिक्षा को ग्रहण करना चाहिए। लेकिन यह तभी संभव है जब हमारी इच्छाशक्ति और मेहनत दोनों ही मजबूत हो। जीवन में कामयाब होने से पहले हमारे हौसलों का बुलंद होना बेहद जरूरी है। अक्सर लोग आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसी परिस्थिति में भी कोई सफल हो जाए, तो वह समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है। ऐसी ही कहानी है डॉ जुलेखा दाऊद की, जिन्होंने परिवार की गरीबी और संघर्ष के बीच देश से निकलकर परदेश में नाम कमाया। परिस्थितियों के विपरीत काम करना अपने में ही बड़ी उपलब्धि है। इसी कड़ी में आइए डॉ जुलेखा दाऊद के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

विज्ञापन

कौन हैं डॉ जुलेखा दाऊद

डॉ जुलेखा दाऊद, "जुलेखा हॉस्पिटल ग्रुप" की चेयरमैन हैं। वह अपनी सोच, मेहनत और समाज सेवा के लिए जानी जाती है। 84 वर्षीय डॉ. ज़ुलेखा दाऊद का जन्म महाराष्ट्र के एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता दिहाड़ी मजदूरी कर के घर चलाते थे। आर्थिक तंगी और मुश्किलों के बीच भी ज़ुलेखा ने अपनी पढ़ाई को जारी रखने का फैसला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से की पढ़ाई

डॉ ज़ुलेखा ने भारत के नागपुर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से स्त्री रोग में एमबीबीएस की विशेषज्ञता हासिल की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ज़ुलेखा यूएई चली गईं। बड़ी बात ये है कि, वह पहली भारतीय डॉक्टर बनीं जिन्होंने यूएई में मेडिसिन की प्रैक्टिस शुरू की थी। उन्होंने कई लोगों की सेवा की। आपको जानकर हैरानी होगी कि, डॉ जुलेखा दाऊद ने दुबई में 10,000 बच्चों की डिलीवरी कराई है।

जुलेखा दाऊद ने 60 साल पहले दुबई में मेडिकल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद डॉ जुलेखा दाऊद ने 1992 में "जुलेखा हॉस्पिटल ग्रुप" की शुरुआत की ताकि लोगों को बेहतर हेल्थ केयर सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।

विज्ञापन

संघर्ष की कहानी

डॉ ज़ुलेखा की मेहनत का ही ये फल है कि, वर्तमान में यूएई के साथ-साथ उनके भारत में भी दो अस्पताल हैं। बता दें, डॉ दाऊद 1964 में शारजाह में काम करने भारत से आई थीं। हालांकि, इससे पहले वह कुवैत में अमेरिकन मिशन अस्पताल में काम करती थी। 1992 में उन्होंने शारजाह में पहला निजी अस्पताल स्थापित किया, जिसका नाम था जुलेखा अस्पताल। वर्तमान में शारजाह और दुबई के दो अस्पतालों के बीच अमीरात के तीन चिकित्सा केंद्रों में ज़ुलेखा समूह सालाना 550,000 लोगों का इलाज करता है। ये उनका संघर्ष ही है कि, उनका ये समूह लोगों का इलाज कर के रोगियों की जान बचा रहा है। 

दूर दूर से इलाज करवाने आते थे लोग 

यू तो डॉक्टर जुलेखा स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। हालांकि, उन्होंने अपनी भूमिका हर जगह बखूबी निभाई। चेचक से लेकर वायरल संक्रमण तक कई रोगों का इलाज उन्होंने किया है। कहा जाता है कि, उस दौरान मलेरिया का जबरदस्त प्रकोप था। ऐसे में दूर दूर से लोग डॉक्टर जुलेखा से इलाज कराने आते थे। व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर भी डॉक्टर जुलेखा उसका केस संभालती थी।

पुरस्कार और सम्मान

डॉक्टर जुलेखा की मेहनत को देश सलाम करता है। उनके कठिन परिश्रम का सम्मान करना हम सभी का फर्ज है। वहीं 23 जनवरी 2019 को डॉ ज़ुलेखा को प्रवासी भारतीयों के लिए भारत के शीर्ष सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा डॉ ज़ुलेखा के लिए वह पल बहुत खास था जब उनके महामहिम और यूएई के विदेश मामलों के मंत्री ने उनको सम्मानित किया। डॉ ज़ुलेखा को कई अन्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है और हो भी क्यों न उनकी मेहनत ने देश का भी नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed