फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet Uttar Pradesh Fashion Influencer Nancy Tyagi Wear self Stitched 20 Kg Gown At Cannes Film Festival

Cannes 2024: यूपीएससी की तैयारी से कान फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड जीतने तक, ऐसा रहा बागपत की बेटी का सफर

Sun, 19 May 2024 12:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 19 May 2024 12:03 PM IST
सार

21 वर्षीय नैंसी ने यूनिक स्टाइल और रचनात्मक डिजाइन के लिए वह जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर आउटफिट डिजाइन के लिए शॉर्ट वीडियो बनाती हैं। उनके लाखों में फॉलोवर्स हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में उन्हें डिजिटल क्रिएटर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
Meet Uttar Pradesh Fashion Influencer Nancy Tyagi Wear self Stitched 20 Kg Gown At Cannes Film Festival
नैंनी त्यागी - फोटो : https://www.instagram.com/nancytyagi___/

विस्तार

Nancy Tyagi : हाल ही हुए कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में भारतीय और विदेशी सेलेब्स ने अपने फैशन और स्टाइल से फैंस को हैरान कर दिया। रेड कार्पेट पर एक से बढ़कर एक सेलेब्स फैशन का जलवा दिखाते नजर आए। इन सेलेब्स के बीच भारत के उत्तर प्रदेश राज्य की एक छोरी भी रेड कार्पेट पर उतरी। इतना ही नहीं उसे कान में अवार्ड भी मिला। यूपी की बेटी के कान में शामिल होने से जहां उसके घर परिवार के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उसकी आउटफिट और वहां तक पहुंचने का सफर चर्चा बना हुआ है। आइए जानते हैं कौन है यूपी की बेटी जो कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आई। इतने सेलेब्स के बीच क्यों यूपी के बेटी को मिला कान फिल्म फेस्टिवल का अवार्ड, जानें उपलब्धि।

विज्ञापन


कौन हैं नैंसी त्यागी

ऐश्वर्या, उर्वशी रौतेला, नमिता थापर समेत भारत के दिग्गज सेलेब्स के बीच उत्तर प्रदेश की रहने वाली नैंसी त्यागी जब कान के रेड कार्पेट पर उतरीं तो सबकी निगाहें उनके गाउन पर टिक गई। लोग जानना चाहते थे कि नैंसी त्यागी कौन हैं?
विज्ञापन

 
कान में शामिल होने वाली पहली भारतीय फैशन इंफ्लुएंसर  

नैंसी के बागपत जिले के बरनवा गांव की रहने वाली हैं। नैंसी कान फेस्टिवल में शामिल होने वाली पहली भारतीय फैशन इंफ्लुएंसर हैं।  दिल्ली बेस्ड फैशन इंफ्लुएंसर नैंसी ने कान के रेड कार्पेट पर खुद का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत गाउन पहना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नैंसी ने खुद से सिला गाउन 

नैंसी ने बेबी पिंक गाउन को बहुत ही ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया था। नैंसी का गाउन लगभग 20 किलो का था, जिसे न केवल उन्होंने डिजाइन किया, बल्कि खुद अपने हाथों से सिला था। इस आउटफिट को बनाने में उन्हें 30 दिनों का समय लगा। नैंसी के इस प्रिंसेस आउटफिट को बनाने में हजार मीटर कपड़ा लगा। आफ शोल्डर गाउन में स्ट्रेपलैस सिक्विन बोडिस बनाई।   

नैंसी का फैशन इंफ्लुएंसर बनने का सफर

नैंसी ने बागपत से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी की। यूपीएससी की कोचिंग के लिए वह दिल्ली आ गईं, हालांकि लॉकडाउन लगने के कारण कोचिंग क्लास बंद हो गई और घर बैठे जल्द पैसा कमाने की उम्मीद में उन्होंने कंटेंट क्रिएशन शुरू किया। सेलेब्स के आउटफिट और दिग्गज डिजाइनर्स के स्टाइल को कॉपी करके वह खुद के लिए आउटफिट बनाने लगीं और उसके शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही पसंद किए जाने लगे


नैंसी को मिला कान में अवार्ड 

21 वर्षीय नैंसी ने यूनिक स्टाइल और रचनात्मक डिजाइन के लिए वह जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर आउटफिट डिजाइन के लिए शॉर्ट वीडियो बनाती हैं। उनके लाखों में फॉलोवर्स हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में उन्हें डिजिटल क्रिएटर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed