फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet Sita Female E-Rickshaw Driver Of Delhi

Delhi E-Rickshaw Driver: बच्चों का भविष्य संवारने के लिए मां चलाती है रिक्शा, मिलिए दिल्ली की सीता से

Tue, 06 Jun 2023 11:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 06 Jun 2023 11:55 AM IST
सार

परिवार संभाल रहीं सीता अपने बच्चों को पढ़ाना चाहती थीं। बच्चों की शिक्षा के लिए सीता उन्हे लेकर दिल्ली आ गईं। यहां उन्होंने घरों में खाना बनाने और साफ सफाई करने का काम शुरू किया। इससे मिले पैसों से वह बच्चों की परवरिश करने लगीं।

विज्ञापन
Meet Sita Female E-Rickshaw Driver Of Delhi
E Rickshaw - फोटो : facebook

विस्तार

Female E-Rickshaw Driver Of Delhi: दिल्ली में एक महिला सड़कों पर रिक्शा दौड़ाते नजर आ जाती है। यह महिला किसी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही, बल्कि एक रिक्शा चालक के तौर पर काम करती है और अपने परिवार का पालन पोषण करती है। इस महिला का नाम सीता है। सीता का जीवन संघर्षों से भरा रहा। परिवार ने आर्थिक संकट झेला। कम उम्र में शादी हुई तो पढ़ाई भी छूट गई। लेकिन शादी के बाद जब बच्चों की पढ़ाई की बारी आई, तो सीता ने घर की दहलीज पार की और काम करना शुरू किया। पहले घर-घर सफाई और खाना बनाने का काम किया। आज उनके बच्चे कॉलेज में पढ़ते हैं, तो फीस जुटाने के लिए सीता रिक्शा चलाती हैं। आइए जानते हैं दिल्ली की महिला रिक्शा चालक सीता के बारे में।

विज्ञापन


सीता का पारिवारिक जीवन

सीता एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सीता ने कक्षा 9 में थीं, तभी उनकी शादी कर दी गई। शादी के समय सीता की उम्र महज 13 साल थी। शादी के बाद पढ़ाई भी छूट गई।
विज्ञापन


परिवार संभाल रहीं सीता अपने बच्चों को पढ़ाना चाहती थीं। बच्चों की शिक्षा के लिए सीता उन्हे लेकर दिल्ली आ गईं। यहां उन्होंने घरों में खाना बनाने और साफ सफाई करने का काम शुरू किया। इससे मिले पैसों से वह बच्चों की परवरिश करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीता चलाती हैं ऑटो रिक्शा

हालांकि बड़े हो रहे बच्चों को पढ़ाने के लिए अधिक पैसों की जरूरत थी। उन्होंने इसके लिए ऑटो चलाना शुरू किया। सीता को ऋतु नाम की महिला ने ऑटो चलाने के लिए प्रेरित किया। बाद में सीता ने ऑटो चलाने की ट्रेनिंग भी ली। 40 साल की सीता कालका जी मेट्रो स्टेशन के बाहर ऑटो रिक्शा चलाती दिख जाती हैं। सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक वह ऑटो रिक्शा चलाती हैं। उनके बच्चे फिलहाल कॉलेज में हैं।

सीता की तरह की कई और महिलाएं भी इलेक्ट्रिक ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही हैं और अपने पैरों पर खड़ी हैं।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed