फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet Radha Vembu One Of The richest self-made woman Of India

Radha Vembu : कौन हैं राधा वेम्बू,जो भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की लिस्ट में हैं शामिल

Fri, 01 Nov 2024 06:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 01 Nov 2024 06:33 PM IST
सार

राधा वेम्बू भारत की सबसे रईस सेल्फ मेड महिला कारोबारियों में से एक हैं। राधा ने साल 2024 की हुरुन इंडिया की सूची में पहले नंबर पर जगह बनाई। आइए जानते हैं 47,000 करोड़ से ज्यादा की कुल संपत्ति का कारोबार संभालने वाली महिला कारोबारी राधा वेम्बु के बारे में।

विज्ञापन
Meet Radha Vembu One Of The richest self-made woman Of India
राधा वेम्बू - फोटो : Instagram

विस्तार

रूबी शुक्ला

विज्ञापन


Radha Vembu: बीते अगस्त माह के अंत में एक लिस्ट जारी हुई, जिसमें देशभर के कई रईसों की रैंकिंग में बदलाव देखने को मिले। लेकिन कुछ ऐसे भी नाम सामने आए जिनकी संपत्ति में भर-भर के इजाफे हुए और वे टॉप पर पहुंचे। इसमें से एक नाम राधा वेम्बु का है। राधा वेम्बू भारत की सबसे रईस सेल्फ मेड महिला कारोबारियों में से एक हैं। राधा ने साल 2024 की हुरुन इंडिया की सूची में पहले नंबर पर जगह बनाई। आइए जानते हैं 47,000 करोड़ से ज्यादा की कुल संपत्ति का कारोबार संभालने वाली महिला कारोबारी राधा वेम्बु के बारे में।

भारत की टॉप सेल्फ मेड महिला कारोबारी राधा वेम्बु साल 1972 में चेन्नई में जन्मीं। उन्होंने चेन्नई की ही नेशनल हायर सेकंड्री स्कूल से अपनी स्कूल की पढ़ाई की। इसके बाद IIT मद्रास से उन्होंने इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने अपना बिजनेस भी चेन्नई से ही स्टार्ट किया था। फिलहाल 50 वर्षीय राधा अभी वहीं रहती हैं।
विज्ञापन


क्या करती हैं राधा वेम्बु?

राधा वेम्बु ज़ोहो कॉर्प की सह संस्थापक  हैं. उन्होंने अपने बड़े भाई श्रीधर वेम्बु के साथ मिलकर उन्होंने जोहो की शुरुआत की. साल 1996 में जब उन्होंने बिजनेस की शुरुआत की थी तब उसका नाम एडवेंट नेट था. आज राधा देश की 100 सबसे रईस शख्सियतों में गिनी जाती हैं. कंपनी की नेटवर्थ  आज 47,000 करोड़ से भी ज्यादा है. आज विश्व के 12 देशों में ज़ोहो की ऑफिस है.
विज्ञापन
विज्ञापन


राधा वेम्बु की ज़ोहो  में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी ईमेल सर्विस में है. वे ज़ोहो मेल की प्रोडक्ट मैनेजर के साथ-साथ कॉर्पस फाउंडेशन  की डायरेक्टर हैं इसके अलावा वे एक कृषि एनजीओ जानकी हाई टेक एग्रो प्राइवेट लिमिटेड और हाइलैंड वैली कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर भी हैं।


मध्यमवर्गीय  परिवार से हैं राधा वेम्बु

राधा वेम्बु के पिता मद्रास हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत थे. बेहद मध्यमवर्गीय परिवार से होने के बावजूद भी राधा ने देशभर में अपनी ख़ास पहचान बनाई है. उनकी यह कामयाबी ने देशभर के उन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है, जो अपने दम पर कुछ बड़ा करने की क्षमता रखते हैं. सोशल मीडिया से दूर रहने वाली राधा बहुत ही साधारण जीवन जीने पर विश्वास रखती हैं। उनका कहना है कि वे खुद को शुरुआत से एक साधारण महिला के रूप में रखा. राधा के पति  राजेंद्रन दंडपाणि हैं.दोनों का एक बेटा आदित्य भी है जो चेन्नई में ही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed