फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet Preeti Rajak First Woman Subedar Of Indian Army

Preeti Rajak: मिलिए भारतीय सेना की पहली महिला सूबेदार प्रीति रजक से

Sat, 28 Sep 2024 09:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 28 Sep 2024 09:49 AM IST
सार

भारतीय सेना में शामिल पहली महिला सूबेदार का नाम प्रीति रजक है। आइए जानते हैं सूबेदार प्रीति रजक के बारे में।

विज्ञापन
Meet Preeti Rajak First Woman Subedar Of Indian Army
Preeti Rajak - फोटो : instagram

विस्तार

First Woman Subedar Of Indian Army Preeti Rajak: महिलाओं की भूमिका भारतीय सुरक्षा बल में बढ़ती जा रही है। 2024 में भारतीय सेना में पहली महिला सूबेदार की नियुक्ति हुई है।  ये भारतीय सेना के साथ ही देश की महिलाओं के लिए भी गर्व का पल है। पहली महिला सूबेदार की उपलब्धियां देश की महिलाओं को प्रोत्साहित करने और सेना में उनकी भूमिका को मजबूत बनाने के लिए एक मिसाल के रूप में है। भारतीय सेना में शामिल पहली महिला सूबेदार का नाम प्रीति रजक है। आइए जानते हैं सूबेदार प्रीति रजक के बारे में।

विज्ञापन


हवलदार प्रीति रजक एक चैंपियन शूटर हैं। उनकी पदोन्नति के बाद भारतीय सेना में सूबेदार का पदभार संभालने को मिला। प्रीति रजक साल 2022 में सैन्य पुलिस कोर में सेना में भर्ती हुईं। रजक शूटिंग में हवलदार के रूप में सेना में नामांकित पहली मेधावी खिलाड़ी थीं।
विज्ञापन


इसके पहले उन्होंने हांगझू में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में हिस्सा लिया और ट्रैप महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। वर्तमान में प्रीति रजक ट्रैप महिला स्पर्धा भारत में छठे स्थान पर हैं और पेरिस ओलिंपिक गेम्स 2024 की तैयारी के लिए मार्क्समैनशिप यूनिट में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीति रजक की उपलब्धि नारी शक्ति का एक असाधारण प्रदर्शन है। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर सूबेदार के पद पर पहली आउट आॅफ टर्न पदोन्नति में सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed