{"_id":"6718efe347a7c5d12b0eb2b4","slug":"meet-mountaineer-sheetal-raj-becomes-first-indian-woman-to-summit-mount-cho-oyu-2024-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sheetal Raj: 29 साल की शीतल राज बनीं माउंट चो ओयू फतह करने वाली पहली भारतीय महिला","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
Sheetal Raj: 29 साल की शीतल राज बनीं माउंट चो ओयू फतह करने वाली पहली भारतीय महिला
Fri, 01 Nov 2024 12:41 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 01 Nov 2024 12:41 PM IST
सार
साल 2019 में शीतल माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली कम उम्र की महिला पर्वतारोहणों की सूची में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं और अब एक नई उपलब्धि भी हासिल कर ली है। अपनी सफलता से शीतल राज कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
विज्ञापन
शीतल राज
- फोटो : Instagram/sheetalthemountaingirl
विस्तार
Mountaineer Sheetal Raj: उत्तराखंड की बेटी ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। राजधानी देहरादून के पिथौरागढ़ जिले की 29 वर्षीय शीतल राज दुनिया के छठे सबसे ऊंचे माउंट चो ओयू पर्वत पर चढ़ने वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 8 अक्तूबर 2024 को हासिल की। शीतल की इस उपलब्धि ने न सिर्फ पिथौरागढ़ बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। शीतल राज कके चर्चे इन दिनों हर जगह हो रहे हैं। साल 2019 में शीतल माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली कम उम्र की महिला पर्वतारोहणों की सूची में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं और अब एक नई उपलब्धि भी हासिल कर ली है। अपनी सफलता से शीतल राज कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
विज्ञापन
चोटी माउंट चो ओयू
चीन और नेपाल की सीमा पर माउंट चो ओयू चोटी स्थित है। तिब्बत में इस स्थान को फिरोज देवी कहते है। इसकी ऊंचाई लगभग 8,188 मीटर यानी 26864 फुट है। माउंट चो ओयू पृथ्वी का छठां सबसे ऊंचा पर्वत है।
विज्ञापन
शीतल राज ने फेसबुक पोस्ट पर दी जानकारी
8 अक्तूबर को पिथौरागढ़ की रहने वाली शीतल राज ने अपने फेसबुक अकाउंट में पोस्ट कर यह जानकारी दी कि उन्होंने विश्व के छठे सबसे ऊंचे पर्वत चो ओयू पर भारतीय तिरंगा लहराया है। ये उपलब्धि हासिल करने वाली शीतल राज भारत की पहली महिला बन गई हैं।
विज्ञापन
कई चोटियां फतह कर चुकी हैं शीतल
शीतल राज ने सतोपंथ जो कि 7075 मीटर ऊंचा है। त्रिशूल जो कि 7120 मीटर ऊंचा है, इसके साथ ही और भी चोटियां फतह की हैं। उन्होंने 15 अगस्त 2021 में यूरोप की सबसे ऊंची माउंट एल्ब्रुस चोटी पर भारतीय झंडा शान से फहराया था। इनको तीलू रौतेली पुरस्कार और भारत सरकार के सर्वोच्च साहसिक सम्मान तेंजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड 2021 से भी सम्मानित किया गया है।

कमेंट
कमेंट X