फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet Maleesha kharwa mumbai slum girl who became beauty brand ambassador

Maleesha kharwa: इस माॅडल को क्यों कहते हैं 'स्लम प्रिंसेस ऑफ इंडिया'? जानें मलीशा खारवा की कहानी

Tue, 30 May 2023 07:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 30 May 2023 07:25 PM IST
सार

मलीशा को मशहूर डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक की पीकॉक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराने का मौका मिला और वह इस फैशन मैगजीन की कवर गर्ल बन गईं।

विज्ञापन
Meet Maleesha kharwa mumbai slum girl who became beauty brand ambassador
मलीशा खारवा - फोटो : instagram

विस्तार

Maleesha Kharwa: कहने को तो परियों की कहानी हकीकत नहीं सपनों का मायाजाल है, लेकिन सपनों में परियों संग रहने वाली बच्चियां इस उम्मीद में रहती हैं कि शायद एक दिन वह भी परियों की तरह आसमान में उड़ पाएं। इन्हीं बच्चियों में से एक लड़की का सपना साकार हो गया। सिंड्रेला की कहानी की तरह इस लड़की की किस्मत भी बदली, जब झुग्गी से निकलकर वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई। यह कहानी है मुंबई की मलिन बस्ती में रहने वाली मलीशा खारवा की। मलीशा महज 14 साल की थीं, जब उनके पैरों को पंख लगे और आज वह बस्ती से निकलकर आसमान की उड़ान भर रही हैं।

विज्ञापन


मलीशा बनीं सोशल मीडिया सेंसेशन
 

दरअसल मलीशा मुंबई के स्लम में रहा करती थीं। झुग्गी में रहने वाली इस साधारण सी लड़की के पिता घर चलाने के लिए मेहनत करते। वह बच्चों की पार्टी में जोकर बनकर जाते। इस काम से जो पैसा मिलता, उस से परिवार का पेट पालते थे। मलीशा और उनके माता पिता के अलावा परिवार में एक छोटा भाई भी है।

विज्ञापन

 

रॉबर्ट हॉफमैन से मुलाकात के बाद बदली किस्मत
 

लेकिन अचानक मलीशा के जीवन में बड़ा बदलाव आया, जब उनपर हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट हॉफमैन की नजर पड़ी। राॅबर्ट पिछले साल फरवरी में भारत आए। रॉबर्ट यहां एक म्यूजिक वीडियो शूट करने आए थे। हालांकि किसी वजह से वो शूटिंग नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक्टर रॉबर्ट हॉफमैन के साथ बनाएं वीडियो
 

लेकिन उनकी मुलाकात मलीशा से हो गई। मलीशा झुग्गी के लोगों के बीच खड़ी थीं, लेकिन कोई भी उस भीड़ में भी मलीशा को पसंद कर सकता था। रॉबर्ट ने  मलीशा के साथ कई इंस्टाग्राम वीडियो बनाए। मलीशा का एक इंस्टाग्राम पेज बनाया गया, जिसमें इन वीडियो को डाला गया। वीडियो में मलीशा रॉबर्ट हॉफमैन को हिंदी सिखाते दिख रही हैं। फिलहाल उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के फॉलोअर्स लाखों में हैं।

 

फैशन मैगजीन की कवर गर्ल
 

बाद मे मलीशा को मशहूर डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक की पीकॉक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराने का मौका मिला और वह इस फैशन मैगजीन की कवर गर्ल बन गईं। उन्हें कई बड़े ऑफर मिलना शुरू हो गई। मलीशा के सफर पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनी, जिसका नाम है 'लिव योर फेयरी टेल'। मलीशा खारवा आज सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हैं और स्लम प्रिंसेस ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed