फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet Jayshree Ullal Richest Indian Woman Ceo who crossed Satya nadella And Sundar Pichai

Richest Indian Woman CEO: इस भारतीय मूल की महिला ने सत्य नडेला और सुंदर पिचाई को पछाड़ा, टॉप रईसों में शामिल

Wed, 25 Oct 2023 04:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 25 Oct 2023 04:49 PM IST
सार

जयश्री उल्लाल की कुल संपत्ति 20,800 करोड़ है। गूगल के थॉमस कुरियन 15800 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं सत्य नडेला के पास 6000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं।

विज्ञापन
Meet Jayshree Ullal Richest Indian Woman Ceo who crossed Satya nadella And Sundar Pichai
Jayshree Ullal - फोटो : instagram

विस्तार

Jayshree Ullal Richest Indian Woman Ceo : भारत के टॉप अमीरों की बात करें तो सबसे पहले अंबानी और अडानी का नाम आता है। लिस्ट में कई और उद्योगपतियों के नाम शामिल हैं। कुछ भारतीय हैं तो कुछ विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के अरबपति हैं। हाल ही एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें 259 अरबपति की सूची है। इस सूची में वो प्रोफेशनल्स शामिल हैं, जिन्होंने अपने दम पर नेटवर्थ बनाई है। इन लोगों ने या तो कोई बिजनेस ज्वाइन किया या उसे विकसित करने में योगदान दिया। लिस्ट में सत्य नडेला और सुंदर पिचाई जैसे दिग्गजों का नाम भी शामिल है, लेकिन इन दोनों ही दिग्गजों को जयश्री उल्लाल ने पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं कौन है जयश्री उल्लाल, उनका करियर और उपलब्धि।

विज्ञापन


कौन हैं जयश्री उल्लाल?
 

जयश्री भारतीय मूल की उद्योगपति हैं। वह अरिस्टा नेटवर्क्स की सीईओ और अध्यक्ष हैं। जयश्री का जन्म लंदन में हुआ। भारत की राजधानी नई दिल्ली के कान्वेंट जीसस एंड मैरी से स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने सैन फ्रांसिस्को से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। बाद में सांता क्लारा विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की।

विज्ञापन


जयश्री उल्लाल का करियर
 

62 साल की जयश्री ने जून 2014 में अपना पहला ऐतिहासिक आईपीओ लाकर कंपनी को अरबों डॉलर का बिजनेस दिलाया। वह जब कंपनी में शामिल हुई तो महज 50 कर्मचारी ही जुड़े थे। लेकिन उन्होंने कंपनी का रेवेन्यू काफी बढ़ा दिया। उल्लाल 2018 से अरिस्टा नेटवर्क्स की अगुवाई कर रही हैं। जयश्री ने एएमडी, फेयरचाइल्ड सेमीकंडक्टर और अनगर्मन बास जैसी कंपनियों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जयश्री की नेट वर्थ
 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयश्री उल्लाल की कुल संपत्ति 20,800 करोड़ है। गूगल के थॉमस कुरियन 15800 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं सत्य नडेला के पास 6000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं।

 

उपलब्धि
 

जयश्री वी उल्लाल फोर्ब्स की सूची में शामिल अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं में शामिल हैं। इस लिस्ट में चार महिलाएं हैं, जिसमें से एक जयश्री हैं। 2015 में जयश्री को ईएंडवाई का Entrepreneur of the Year का  खिताब मिल चुका है। साल 2018 में वर्ल्ड बेस्ट सीईओ और 2019 में फार्च्यून का टाॅप 20 बिजनेस पर्सन अवार्ड भी मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed