फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet First Female Fighter Pilot To Fly Tejas Squadron Leader Mohana Singh Biography In Hindi

Mohana Singh: स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह के बारे में जानिए, इनकी उपलब्धि जान हर महिला को होगा गर्व

Sat, 21 Sep 2024 04:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 21 Sep 2024 04:48 PM IST
सार

महिलाओं के लिए युद्धक विमान उड़ाने के रास्ते खुलने के बाद तेजस लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट मोहना सिंह बन गई हैं। आइए जानते हैं कौन हैं मोहना सिंह और उनकी उपलब्धियां क्या हैं।

विज्ञापन
Meet First Female Fighter Pilot To Fly Tejas Squadron Leader Mohana Singh Biography In Hindi
स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Squadron Leader Mohana Singh Biography In Hindi: भारतीय वायु सेना (IAF) में महिलाओं की भूमिका समय के साथ काफी महत्वपूर्ण हो गई है। पहले महिलाएं केवल चिकित्सा सेवाओं तक ही सीमित थीं, लेकिन 1992 में उन्हें शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत अन्य शाखाओं में भी भर्ती किया गया। 2015 में एक ऐतिहासिक कदम के तहत महिलाओं को फाइटर पायलट के रूप में भी शामिल किया गया, जिससे भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया जहां महिलाएं युद्धक विमान उड़ा सकती हैं। 

विज्ञापन


भारतीय वायु सेना में महिलाओं की भागीदारी न केवल देश की सुरक्षा में अहम योगदान दे रही है, बल्कि यह लैंगिक समानता और सशक्तिकरण की दिशा में भी एक प्रेरणादायक कदम है। महिलाओं के लिए युद्धक विमान उड़ाने के रास्ते खुलने के बाद तेजस लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट मोहना सिंह बन गई हैं। आइए जानते हैं कौन हैं मोहना सिंह और उनकी उपलब्धियां क्या हैं।
विज्ञापन


मोहना सिंह कौन हैं?

मोहना सिंह भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर के पद पर कार्यरत हैं। वह एयरफोर्स के तेजस लड़ाकू विमान को उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बन गई हैं। उन्हें गुजरात के नलिया में स्थित नंबर 18 फ्लाइंग बुलेट्स स्क्वाड्रन सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहना सिंह का परिचय

स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह का जन्म 22 फरवरी 1992 को राजस्थान के झुंझुनू में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रताप सिंह है, जो कि एक रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी हैं और उनकी मां मंजू सिंह एक शिक्षिका हैं।

मोहना सिंह की शिक्षा

मोहना सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के एयरफोर्स स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने आगे की पढ़ाई पंजाब के अमृतसर में ग्लोबल इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी से की। मोहना ने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है।

सरकार ने पायलट आधार पर महिलाओं के लिए फाइटर स्ट्रीम खोलने का निर्णय लिया। जिसके एक साल के भीतर साल 2016 में मोहना भारतीय वायु सेना में शामिल हुईं और पहली तीन महिला लड़ाकू पायलटों में से भी एक बनीं।


मोहना सिंह की उपलब्धि

मोहना अवनी चतुर्वेदी, भावना कंठ के साथ पहली महिला फाइटर पायलटों के बैच में शामिल थीं। वह पहले नंबर 3 फाइटर स्क्वाड्रन का हिस्सा थीं, जो राजस्थान के नाल में स्थित है। मोहना ने इसके पहले मिग 21 बाइसन विमान भी उड़ाया है। साल 2020 में मोहना सिंह को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed