फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet Divyakriti Singh First Indian Woman To Get Arjuna Award in Equestrian games

Divyakriti Singh: मिलिए दिव्यकृति सिंह से, घुड़सवारी में अर्जुन अवार्ड पाने वाली पहली भारतीय महिला

Wed, 03 Jan 2024 08:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 03 Jan 2024 08:57 PM IST
सार

देश का मान बढ़ाने वाली दिव्यकृति पहली भारतीय महिला हैं, जिन्हें घुड़सवारी में अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया है। दिव्यकृति सिंह को इस साल एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवार्ड दिया गया है।

विज्ञापन
Meet Divyakriti Singh First Indian Woman To Get Arjuna Award in Equestrian games
Divyakriti Singh - फोटो : instagram

विस्तार

Divyakriti Singh First Indian Woman To Get Arjuna Award : भारतीय महिला एथलीट्स के नाम कई बड़ी उपलब्धि हैं। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की बेटियां खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, हालांकि घुड़सवारी में महिलाओं की स्थिति पिछले कई वर्षों से बहुत बेहतर नहीं रही। लेकिन लंबे इंतजार के बाद घुड़सवारी में देश की बेटी ने ऐतिहासिक स्वर्ण हासिल कर न केवल अपने राज्य और परिवार, बल्कि भारत का मान भी बढ़ाया है। इस बेटी का नाम दिव्यकृति सिंह हैं। देश का मान बढ़ाने वाली दिव्यकृति पहली भारतीय महिला हैं, जिन्हें घुड़सवारी में अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया है। दिव्यकृति सिंह को इस साल एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवार्ड दिया गया है।

विज्ञापन


दिव्यकृति सिंह का जीवन परिचय

दिव्यकृति सिंह राजस्थान के नागौर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अजमेर के मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल और द पैलेस स्कूल जयपुर से शिक्षा हासिल की है। दिव्यकृति पिछले कुछ सालों से जर्मनी में घुड़सवारी की ट्रेनिंग ले रही हैं। घुड़सवारी उन्हें विरासत में मिली। उनके पिता विक्रम सिंह राठौड़ राजस्थान पोलो संघ से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन


घुड़सवारी में दिव्यकृति का करियर

घुड़सवारी में भारत को 41 साल के लंबे इंतजार के बार ऐतिहासिक स्वर्ण पदक मिला है, जिसका श्रेय दिव्यकृति सिंह को जाता है। वह भारतीय घुड़सवारी ड्रेसेज टीम की सदस्य हैं। वर्ष 2022 में दिव्यकृति का एशियन गेम्स में चयन नहीं हो सका था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और प्रेक्टिस जारी रखी और इस वर्ष स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यकृति की रैंकिंग

इसके पहले रियाद, सऊदी अरब में अंतर्राष्ट्रीय ड्रेसेज प्रतियोगिता में दिव्यकृति रजत और दो कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं। मार्च 2023 में अंतर्राष्ट्रीय एक्वेस्ट्रियन फेडरेशन की ओर से जारी ग्लोबल ड्रेसेज रैंकिंग में दिव्यकृति एशिया में नंबर 1 और विश्व में नंबर 14 स्थान पर रहीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed