फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Meet Anshula Kant Former Managing Director of State Bank of India Became World Bank Group CFO

Anshula Kant: स्टेट बैंक से वर्ल्ड बैंक तक इस भारतीय महिला का रहा बड़ा ओहदा, जानिए अंशुला कांत के बारे में

Sat, 26 Oct 2024 05:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 26 Oct 2024 05:19 PM IST
सार

62 साल की भारतीय महिला अंशुला कांत विश्व बैंक समूह की एमडी और सीएफओ के रूप में कार्यरत हैं। इसके पहले वह भारतीय स्टेट बैंक की भी मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुकी हैं।

विज्ञापन
Meet Anshula Kant Former Managing Director of State Bank of India Became World Bank Group CFO
अंशुला कांत वर्ल्ड बैंक की एमडी और सीएफओ के पद पर कार्यरत हैं - फोटो : Instagram

विस्तार

 Anshula Kant : भारतीय महिलाएं वैश्विक स्तर पर बड़े संस्थानों तक अपनी सेवा दे रही हैं। इन्हीं महिलाओं में एक नाम अंशुला कांत का है। अंशुला कांत ने दुनियाभर में अपना नाम बनाया है और देश का नाम भी रोशन किया है। अंशुला देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। हालांकि इससे बड़ी उपलब्धि ये है कि वर्तमान में अंशुला विश्व बैंक की भी मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ  फाइनेंशियल ऑफिसर के पद की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट डेविड मल्पास ने जुलाई 2019 में उनके अंशुला कांत की इस उपलब्धि का एलान किया था।

विज्ञापन


अंशुला कांत को वित्त और बैंकिंग सेक्टर में लगभग 35 सालों का अनुभव है। वर्ल्ड बैंक की एमडी और सीएफओ का पद संभालने से पहले उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भी बड़ा योगदान दिया। अंशुलाा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुकी हैं। इसके साथ ही अंशुला को बैंकिंग सेवा में तकनीक के शानदार इस्तेमाल के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


अंशुला कांत का जीवन परिचय

अंशुला कांत का जन्म उत्तराखंड के रुड़की जिले में 1960 में हुआ था। एक हिंदू परिवार में जन्मी अंशुला ने 1979 में दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की। वहीं बाद में दिल्ली स्कूल आॅफ इकोनाॅमिक्स से अर्थशास्त्र में परास्नातक करते हुए पढ़ाई पूरी की। इसके अलावा अंशुला इंडियन इंस्टीट्यूट आफ बैंकर्स से एक प्रमाणित एसोसिएट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंशुला की शादी वाराणसी के चार्टर्ड अकाउंटेंट संजय कांत से हुई। अंशुला का एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों में एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर कार्य किया। वह एसबीआई महाराष्ट्र और गोवा की मुख्य महाप्रबंधक रहीं। इसके अलावा सिंगापुर एसबीआई की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनीं।


2018 में दो साल के लिए एसबीआई की प्रबंध निदेशक और बैंक के बोर्ड की सदस्य बनीं। 2019 में अंशुला ने विश्व बैंक समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी और प्रबंध निदेशक का पद प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed