फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Anoushka Jolly 13 Year Old Girl Creates Anti Bullying App Kavach Got Fund From Shark Tank India

Anoushka Jolly: 13 साल की उम्र में छात्रों के लिए तैयार किया 'कवच', ऐसी है अनुष्का जाॅली की कहानी

Sun, 10 Sep 2023 09:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 10 Sep 2023 09:17 AM IST
विज्ञापन
Anoushka Jolly 13 Year Old Girl Creates Anti Bullying App Kavach Got Fund From Shark Tank India
अनुष्का जाॅली - फोटो : instagram/the_antibullyingsquad

टीवी रिएलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' अपने आप में एक अनोखे आइडिया पर तैयार कार्यक्रम है। यह शो में व्यापार और निवेश पर आधारित है जो लोगों को अपने हुनर को दिखाने का मौका देता है। शो में प्रतिभागियों ने अपने बिजनेस आइडिया को सबके सामने शेयर किया, अगर उनके आइडिया में दम दिखा तो शो के जज के तौर पर शामिल बिजनेस पर्सन ने उनके आइडिया पर निवेश किया। इस शो में एक से बढ़कर एक होनहार प्रतिभागी शामिल हो चुके हैं। इन प्रतिभागियों में हर तरह के अनोखे बिजनेस आइडिया के साथ महिला और पुरुष शामिल हो चुके हैं लेकिन एक 13 साल की बच्ची ने शार्क टैंक इंडिया रियलिटी शो में प्रतिभाग लेकर सबका ध्यान आकर्षित किया। 13 साल की इस लड़की का नाम है अनुष्का जॉली। उसके प्रयास और काबिलियत की हर किसी ने तारीफ की। अनुष्का जाॅली छोटी सी उम्र में सपने देखने और उन्हें पूरा करने की इच्छा रखने वाली हर लड़की के लिए प्रेरणा बन गई हैं। आगे जानिए शार्क टैंक इंडिया में शामिल होने वाली अनुष्का जाॅली के बारे में।

विज्ञापन


कौन है अनुष्का जाॅली

अनुष्का जाॅली गुरुग्राम की रहने वाली हैं। अनुष्का 13 साल की हैं और गुरुग्राम के ही पाथवेज स्कूल में क्लास 8 की छात्रा हैं। इन दिनों वह टीवी शो शार्क टैंक इंडिया को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिससे हर छात्र को मुसीबत का सामना करने से बचाया जा सके। उनकी प्रतिभा और मेहनत किसी उम्र की मोहताज नहीं है।
विज्ञापन


अनुष्का जाॅली ने बनाया छात्रों के लिए ऐप

पांच साल पहले एक स्कूल फंक्शन के दौरान अनुष्का के एक सहपाठी का अन्य छात्रों द्वारा मजाक बनाया जा रहा था। स्कूल में कुछ बच्चे दूसरे छात्र को बुलिंग करते थे। अनुष्का जाॅली का ध्यान जब इन बातों पर गया तो उनका सोच बदल गई। अनुष्का ने स्कूल में होने वाली अस बुली को रोकने का फैसला किया। उन्होंने कुछ ऐसा करने का सोचा जिससे किसी भी छात्र को प्रताड़ना या सहपाठियों के बुरे मजाक का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


कवच ऐप की खासियत

अनुष्का जाॅली ने एक ऐसा ऐप तैयार किया जिसमें छात्र के साथ अभिभावक अपना जाहिर किए बिना बुली की घटना की रिपोर्ट कर सकते हैं। अनुष्का के ऐप का नाम 'कवच' है

कवच ऐप देशभर के स्कूल और बच्चों तक पहुंचेगा और उन्हें एंटी बुलिंग के बारे में जागरूक करेगा। ऐप के जरिए वेबिनार और वन टू वन टाॅक हो सकेगी। छात्र या पेरेंट्स की बिना नाम बताए शिकायत पर स्कूल और काउंसलर इसी घटनाओं में दखल देकर कोई एक्शन ले सकेंगे।

अनुष्का जाॅली के ऐप को मिली 50 लाख की फंडिंग

इस 13 साल की बच्ची को कामयाबी तब मिली जब, उन्होंने अपने एंटी बुलिंग ऐप कपच का आइडिया शार्क टैंक इंडिया के जजों के सामने रखा। अनुष्का के आइडिया को काफी पसंद किया गया और उन्हें रियलिटी शो पर ऐप के लिए 50 लाख रुपये की फंडिंग दी गई।

अनुष्का इसके पहले एंटी बुलिंग स्क्वाड भी बना चुकी हैं। जिससे बुलिंग को लेकर शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और विशेषज्ञों को मदद मिली। अनुष्का के एबीएस के जरिए 100 से ज्यादा स्कूल और कॉलेज के दो हजार से ज्यादा बच्चों की मदद की गई। एबीएस एक डिजिटल प्लेटफाॅर्म है, जिसे पिछले तीन साल से वह चला रही हैं। इसी के माध्यम से उन्हें कवच ऐप का भी आइडिया आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed