फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   meerut girl beat boy who molested her

लड़की ने दिखाई हिम्मत लड़के ने की छेड़खानी तो कर दी पिटाई

Sat, 20 Mar 2021 09:18 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 20 Mar 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
meerut girl beat boy who molested her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

स्कूल या कॉलेज जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं ज्यादातर शहरों में आम हैं। देखा गया है कि ज्यादातर लड़कियां चुपचाप इसे सहती रहती हैं। वहीं कुछ लड़कियां इसके खिलाफ आवाज उठाती हैं और उन लड़कों की शिकायत पुलिस में कर हवालात की सजा भी दिलाती हैं जो उन्हें सड़कों पर आए दिन छेड़ते रहते हैं। ऐसी ही एक लड़की की हिम्मत की एक घटना पिछले दिनों मेरठ शहर में देखने को मिली जहां एक स्कूल में पढ़ने वाली लड़की ने शहर के सदर बाजार क्षेत्र में अपने साथ छेड़खानी का विरोध करते हुए सबके सामने उस लड़के और उसके दोस्तों की पिटाई की।

विज्ञापन

ये लड़की और उसकी सहेलियां रोज की तरह सदर बाजार से गुजर रहीं थी। तभी लड़का अपने दोस्त के साथ मोटर साईकिल पर पहुंचा और उसे छेड़ने लगा। लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए जोर से चिल्लाते हुए लड़के से कहा कि मुझे छेड़ने की हिम्मत कैसे हुई? इतना कहने के बाद उसने लड़के को डंडे से मारा। पुलिस से शिकायत में लड़की ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ये लड़का और उसके दोस्त मुझे और मेरी सहेलियों को परेशान कर रहे थे। वे सड़क पर हमारे साथ चलते हुए हमसे फोन नंबर मांगते थे। लड़की को मारते हुए देखकर लड़के ने उससे माफी मांगी और फिर कभी छेड़खानी न करने का वादा भी किया। हालांकि लड़कियों में पुलिस में शिकायत की और इन शोहदों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी जानकारी ट्वीट पर भी पुलिस ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed