फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Masterchef India Finalist and Youtuber Urmila Jamnadas Asher known as Gujju ben passed away know Life journey

Urmila Jamnadas Asher: नहीं रहीं गुज्जू बेन उर्फ उर्मिला बा, ऐसा था मास्टरशेफ इंडिया में पहुंचने का सफर

Tue, 08 Apr 2025 05:32 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 08 Apr 2025 05:32 PM IST
सार

79 साल की उर्मिला बा के जीवन की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणा है जिसके बारे में सभी को पता होना चाहिए। आइए जानते हैं कौन हैं गुज्जू बेन उर्फ उर्मिला जमनादार अशर और इनका जीवन संघर्ष।

विज्ञापन
Masterchef India Finalist and Youtuber Urmila Jamnadas Asher known as Gujju ben passed away know Life journey
गुज्जू बेन - फोटो : Instagram/gujjubennanasta

विस्तार

Urmila Jamnadas Asher Life Journey: उर्मिला जमनादास अशर का 7 अप्रैल 2025 को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उर्मिला बा को लोग प्यार से 'गुज्जुबेन' के नाम से जानते हैं। गुज्जु बेन यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय रहीं। उनकी प्रसिद्धि में मास्टर शेफ इंडिया का भी योगदान है। उन्होंने साबित कर दिया कि उम्र केवल एक संख्या है और सच्ची लगन से किसी भी मोड़ पर जिंदगी को बदला जा सकता है। 79 साल की उर्मिला बा के जीवन की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणा है जिसके बारे में सभी को पता होना चाहिए। आइए जानते हैं कौन हैं गुज्जू बेन उर्फ उर्मिला जमनादार अशर और इनका जीवन संघर्ष।

विज्ञापन


उर्मिला जमनादास का जीवन परिचय

उर्मिला बा का जीवन शुरुआत से ही साधारण था, लेकिन उनके हौसले असाधारण रहे। मुंबई के एक गुजराती परिवार में जन्मी उर्मिला बा ने जीवन के ज्यादातर साल अपने परिवार की देखभाल में बिताए। लेकिन जब परिवार पर कठिन समय आया, खासकर उनके पोते की पढ़ाई और जरूरतों के लिए आर्थिक संकट खड़ा हुआ, तो 75 साल की उम्र में उन्होंने कुछ करने की ठानी।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पति के बाद अपने तीनों बच्चों को खो दिया। महज ढाई साल की बेटी की एक इमारत से गिरकर मृत्यु हो गई थी। उनके बड़े बेटे की मौत ब्रेन ट्यूमर के कारण हुई और छोटे बेटे की मौत कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने दुखों के बाद भी उर्मिला ने हार नहीं मानी। कोविड काल के दौरान पोते हर्ष के साथ उन्होंने अपने किचन से गुजराती नाश्तों का छोटा-सा कारोबार शुरू किया, जिसका नाम गुज्जुबेन ना नास्ता रखा। यह केवल एक व्यवसाय नहीं था, बल्कि उनके आत्मसम्मान, हिम्मत और परिवार के प्रति प्यार की मिसाल थी।

यूट्यूब पर भी बनीं स्टार

गुज्जुबेन ने सोशल मीडिया का भी शानदार इस्तेमाल किया। उनके नुस्खे, बात करने का तरीका और सादगी ने लोगों को बहुत प्रभावित किया। उनके यूट्यूब चैनल ‘GujjuBen’ पर लाखों लोग जुड़ने लगे और देखते ही देखते वह एक सोशल मीडिया स्टार बन गईं। उनके व्यंजन वीडियो न सिर्फ स्वादिष्ट होते थे, बल्कि उनमें उनकी जिंदगी की झलक और सच्चाई भी नजर आती थी।


मास्टरशेफ की प्रेरणा

उर्मिला बा ने न सिर्फ कारोबार खड़ा किया, बल्कि TEDx जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने अपने संघर्ष, पारिवारिक मूल्यों और महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के महत्व पर दिल छू लेने वाले भाषण दिए। उनकी इस यात्रा ने कई लोगों को प्रेरित किया और मास्टरशेफ इंडिया जैसे मंचों पर भी उनकी चर्चा होने लगी। उनकी कहानी उस उम्र वर्ग के लोगों के लिए रोशनी की किरण बनी, जिन्हें लगता है कि अब कुछ नया शुरू नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed