दुनिया की सबसे अमीर शख्सियत में शामिल मेकैंजी ने चार महीने में दान किए करोड़ों रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में भलाई करने वालों की भी कमी नही है। अमेजन वेबसाइट के संस्थापक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने अबतक करोड़ों रुपये दान किए हैं। जिसके बारे में सुन आप हैरत में पड़ जाएंगे। मैकेंजी स्कॉट दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों की लिस्ट में 18वें पायदान पर हैं। इतने बड़ी धनराशि को दान करने के बाद भी मैकेंजी की कुल संपत्ति इस साल 1.73 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 4.46 लाख करोड़ रुपये हो गई है। मैकेंजी के पास इतनी बड़ी धनराशि पिछले साल जेफ बेजोस से तलाक के बाद मिली थी। तलाक के बाद मिलने वाली एलिमनी में मैकेंजी को 2.6 लाख करोड़ रुपये मिले थे।
मैकेंजी को तलाक के बाद मिलने वाली इस धनराशि के बाद वो दुनिया की 18वीं सबसे अमीर शख्स बन गई थीं। मैकेंजी ने इस साल कोरोना महामारी को देखते हुए चार महीने में 30,100 हजार करोड़ रुपये दान में दिए हैं। मैकेंजी ने दान के लिए अमेरिका के सभी राज्यों का चुनाव किया था। पचास राज्यों के 384 संगठनों को मैकेंजी ने इस धनराशि को दान में दिया। वैसे इतनी बड़ी धनराशि को दान में देने के बाद भी उन्होंने अपनी टीम को और धनराशि दान में देने के लिए तरीके खोजने का काम सौंप रखा है।
मैकेंजी स्कॉट ने अपने ब्लॉग में कहा है कि कोरोना के कारण अमेरिका में हालात काफी नाजुक हैं और वो ऐसे में उन लोगों की मदद करना चाहती हैं, जो रोजगार छूटने की वजह से आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए मैंने बीते चार महीनों में अमेरिका के सभी 50 राज्यों के 384 संगठनों को करीब 30 हजार करोड़ रुपये का दान दिया है। ये संगठन फूड बैंक, आकस्मिक राहत कोष और दूसरे मददगार कामों से जुड़े हैं। यहीं नहीं मैकेंजी ने ये दान केवल पहले साल नहीं दिया है। पिछले साल भी मैकेंजी स्कॉट ने करीब सात हजार करोड़ रुपये दान में दिए थे।

कमेंट
कमेंट X