फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Kushinagar Well Accident Brave Girl Pooja Yadav Rescued five lives fighting till Last breath

कुशीनगर हादसे की हीरो बिटिया: मिलिए पांच लोगों की जान बचाने वाली पूजा यादव से, मरने से पहले किया देश सेवा का सपना साकार

Sat, 19 Feb 2022 05:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 19 Feb 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar Well Accident Brave Girl Pooja Yadav Rescued five lives fighting till Last breath
कुशीनगर हादसे की हीरो बिटिया - फोटो : अमर उजाला।

कुछ दिन पहले कुशीनगर जिले में दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। जिले के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में मटकोड़वा देखने पहुंची महिलाएं वहां के एक कुएं में गिर गई, जिसे मिट्टी से पाट दिया गया था। इस दौरान कई महिलाएं मौत के करीब पहुंच गईं लेकिन इन्हीं महिलाओं में एक बहादुर  बिटिया भी थी, जिसने खुद का जान की परवाह किए बिना कई जिंदगियां बचाईं। कहते हैं जब मुसीबत आती है तभी रियल लाइफ हीरो निकल कर समाज के सामने आते हैं। कुशीनगर हादसे में भी एक बहादुर बिटिया से समाज की पहचान हुई। हालांकि आज वह इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन शायद ही कुशीनगर और इस हादसे में शामिल लोग उस बहादुर बिटिया को कभी भुला पाएं। कुशीनगर हादसे में पांच लोगों की जान बचाकर रियल लाइफ हीरो बनने वाली बिटिया का नाम पूजा यादव है। चलिए जानते हैं पूजा यादव के बारे में।

विज्ञापन


कौन है पूजा यादव ?


कुशीनगर में रहने वाली पूजा यादव के भी कई सपने थे। 21 साल की पूजा यादव सेना में भर्ती की तैयारी कर रही थीं। पूजा यादव के पिता बलवंत यादव भी सेना में हैं।
विज्ञापन


सेवा में शामिल होने का था सपना

देश की सेवा के लिए सिलेक्शन के लिए तैयारी कर रहीं पूजा ने कुशीनगर हादसे में शामिल महिलाओं की रक्षा करके बिना वर्दी ही एक सैनिक का फर्ज निभा दिया। पूजा यादव ने कुएं में डूबे पांच लोगों की जान बचाई। इनमें उनकी मां और दो बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा ने बचाई पांच लोगों की जान 

महिलाओं को कुएं में डूबता देख सबसे पहले पूजा ने अपनी मां को बचाया। उसके बाद एक एक कर चार और लोगों को बचाया। वहीं जब वह छठी जान बचा रहीं थी, तभी कुएं में डूबकर उनकी मौत हो गई।  

पूजा के आर्मी मैन पिता को बेटी के जाने का गम भी है लेकिन पूरे गांव को बेटी पर गर्व भी है। पूजा यादव के पिता को अपनी बेटी की शादी की चिंता थी लेकिन न तो उनकी शादी हो सकी और न ही सेना में सिलेक्शन हो पाया।


कुशीनगर हादसे में 13 लोगों की गई जान

बता दें कि नौरंगिया स्कूल टोला में हल्दी रस्म का हो रही थी, जिसमें मिट्टी से पटे कुएं पर चढ़कर भांगड़ा देखते समय कुएं में 25 से ज्यादा महिलाएं और बच्चे गिर गए। इस हादसे में जान गंवाने वालों में साहसी बेटी पूजा यादव के अलावा एक साल की परी, दस वर्षीय आरती, 15 साल की शशि, सुंदरी, ज्योति, राधिका, पूजा यादव, पूजा चौरसिया, मीरा, शकुंतला देवी, ममता देवी, मन्नू शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed