फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Know Youngest Ted Talk Speaker Oviya Singh Achievements 11 Years Old In Hindi

Oviya Singh: मिलिए दिल्ली की ओविया सिंह से, 11 साल की उम्र में हासिल की ये उपलब्धि

Tue, 10 May 2022 06:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 10 May 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
Know Youngest Ted Talk Speaker Oviya Singh Achievements 11 Years Old In Hindi
ओविया सिंह - फोटो : Youtube/TEDxTalks

Youngest Ted Talk Speaker Oviya Singh Achievements: उम्र हुनर और ज्ञान की मोहताज नहीं होती। यह बात दिल्ली में रहने वाली एक 11 साल की बच्ची ने साबित कर दिया। ओविया नाम की इस बच्ची ने कम उम्र में ही जो उपलब्धि हासिल की है, वह हर उस लड़की या महिला के लिए प्रेरणा है, जो हुनरमंद हैं और किसी मंच की तलाश में हैं। जो मेहनत करना जानती हैं और उस मेहनत से बल पर सफलता की आस में हैं। जो अपना, परिवार का और देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। ओविया की कहानी जान, वह महिलाएं भी अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए बीच में आने वाली बाधाओं को दूर करने का रास्ता तलाश ही लेंगी। दिल्ली की ओविया सिंह ने अपनी उम्र से बड़ा काम किया है। सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि ओविया सिंह हैं कौन, उनकी उपलब्धि क्या है और कैसे वह हर महिला के लिए मिसाल बन गई हैं।

विज्ञापन


ओविया सिंह कौन हैं?

ओविया सिंह दिल्ली में रहने वाली एक 11 साल का लड़की हैं, जो TED Talk में बात करने वाले लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। वह TEDx Talks में बात करने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत हैं। जामिया मिलिया इस्लामिया में हाल ही में उन्होंने एक TEDx Talks दी। मृदा संरक्षण के बारे में बात करते हुए ओविया ने कृषि मिट्टी की गुणवत्ता में आई वैश्विक गिरावट के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन


क्या है TEDx Talks

TED का फुल फाॅर्म टेक्नोलॉजी एंटरटेनमेंट डिज़ाइन है। यह एक संस्था है जो टेड टाॅक्स का आयोजन करती है। जिसका उद्देश्य मानव जाति के कल्याण के लिए अच्छे आइडिया को फैलाना है। टेड टाॅक्स में दुनियाभर में साहित्य, विज्ञान, कला, व्यवसाय, संगीत, वाणिज्य, राजनीति जैसे क्षेत्रों में महारत हासिल एक्सपर्ट्स को मंच मिलता है, जहां वह अपनी बात लोगों तक पहुंचाते हैं। TEDx Talk स्थानीय भौगोलिक क्षेत्र तक सीमित होता है, जिसे TED आयोजित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओविया सिंह की उपलब्धि

11 साल की ओविया प्लेनेट स्पार्क नाम की एक कम्युनिकेशन स्किल प्लेटफार्म की छात्रा हैं। वह कई पब्लिक स्पीकिंग प्रोग्राम में शामिल हो चुकी हैं और अवार्ड भी जीते हैं। ओविया सिंह के नाम 'यूथ स्पोकन फेस्ट', नेशनल स्पीच एंड डिबेट टूर्नामेंट, पॉडकास्ट चैलेंज और प्लैनेट स्पार्क ग्लोबल पब्लिक स्पीकिंग चैंपियन का खिताब है।

ओविया सिंह की किताबें

इतनी कम उम्र में ओविया सिंह की दो किताबें भी पब्लिश हो चुकी हैं। ओविया सिंह की पहली किताब 'लिविंग लाइफ ऑफ इंस्पिरेशन' है। उनकी दूसरी किताब का नाम 'राइज पोयम्स ऑफ हीट, रेसिलिएंस एंड लाइट' है। ओविया का अपना पोस्टकास्ट भी है, जिसका नाम 'गो आउट एंड कंटूर द वर्ल्ड' है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed