फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   know success story of indian zumba queen suchita

रांची की सुचिता ने इस तरह पूरा किया ख्वाब, बन गईं जुम्बा क्वीन

Fri, 18 Jun 2021 08:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 18 Jun 2021 08:54 AM IST
सार

व्यक्ति को यदि मंजिल तक पहुंचना होता है तो वो कैसे न कैसे पहुंच ही जाता है और इसका उदाहरण है फिटनेस क्वीन सुचेता जिन्होंने कि आईटी प्रोफेशनल की नौकरी छोड़कर आज पूरे विश्व में अपनी जुम्बा क्वीन के रूप में पहचान बना ली है। 

विज्ञापन
know success story of indian zumba queen suchita
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

सुचेता को जब नौकरी मिली तो वे रांची से मुंबई आईं। यहां वे आईटी प्रोफेशनल की नौकरी करने लगीं लेकिन सुचेता के लिए तो नियति ने कुछ और ही लिख रखा था। वे नौकरी करने लगीं लेकिन उन्होंने कभी किसी को बताया नहीं कि वे जीवन में क्या करना चाहती हैं इसलिए उन्होंने किसी को फिटनेस ट्रेनर बनने, जुम्बा सीखने-सिखाने के विषय में कुछ नहीं बताया लेकिन नौकरी के साथ ही वे इन चीजों को भी समय देने लगीं।

विज्ञापन

                                                                                                                                                                                                               जब घर वालों को उनके इस सपने और मेहनत के बारे में पता चला तो उन्हें बहुत अच्छा लगा और उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इसके बाद से सुचिता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी आईटी प्रोफेशनल की नौकरी को भी छोड़ दिया। आइए जानते हैं सुचिता और उनकी सफलता की कहानी। 

विज्ञापन

सुचेता की सफलता 
सुचेता कई सारे ट्रेनर्स को तैयार कर चुकी हैं। वे 17 से अधिक देशों में खुद को प्रस्तुत कर चुकी हैं। उसके बाद से वे महिलाओं को फिटनेस के लिए प्रेरित करने के लिए जुटकर काम करने लगीं। वे राष्ट्रपति से फर्स्ट लेडी पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। सुचेता कई फिटनेस ब्रांड्स के लिए सुचिता चेहरा भी बन चुकी हैं। सुचेता का खुद का टीवी शो प्रसारित होता था और वे कई सेलिब्रिटीज को ट्रेनिंग दे चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बच्चे की मां हैं सुचेता 
वर्तमान में सुचेता कई सारे लोगों को ऑनलाइन क्लासेस देकर फिटनेस के प्रति जागरूक कर रही हैं। विशेषकर महिलाओं की फिटनेस पर वे ज्यादा ध्यान देती हैं। 38 वर्षीय जुम्बा क्वीन फिलहाल एक बच्चे की मां हैं और वे अपनी सपने को पूरा करके बहुत खुश हैं। 

 

                                                                     

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed