फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   know facts about shooter dadi chandro tomar in hindi

जानिए महिला सशक्तिकरण का साक्षात हस्ताक्षर शूटर दादी से जुड़ी बातें

Sat, 01 May 2021 08:56 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 01 May 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
know facts about shooter dadi chandro tomar in hindi
चंद्रो तोमर ने 64 वर्ष की आयु में की करियर की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में शूटर दादी के नाम से जानी जाने वाली चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन हो गया है। चंद्रो मेरठ के एक अस्पताल में कोरोना के चलते भर्ती हुई थीं जिसके 4 दिन बाद 89 वर्ष की आयु में चंद्रो तोमर ने इस दुनिया को अलविदा कह डाला। इस वजह से उनकी देवरानी प्रकाशी तोमर बहुत ज्यादा दुखी हैं क्योंकि उन्होंने शूटर दादी के रूप में न सिर्फ अपनी जेठानी को खोया बल्कि वे अपने बहुत अच्छे साथी को खो चुकी हैं। जानिए शूटर दादी चंद्रो तोमर से जुड़ी कुछ बातें।

विज्ञापन

कभी स्कूल नहीं गईं
आज शूटर दादी को भले ही पूरा विश्व जानता है लेकिन वे शिक्षा प्राप्त करने कभी स्कूल नहीं गईं। उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में 1 जनवरी 1932 को चंद्रो तोमर का जन्म हुआ। मात्र 15 साल की उम्र में उनका ब्याह हो गया और उसके बाद उन्होंने 5 बच्चों का पालन-पोषण किया। 

विज्ञापन

पोती को चलाकर दिखाई राइफल
चंद्रो तोमर की पोती ने एकबार राइफल सीखने के लिए कोचिंग जॉइन की, जहां उसे अकेले जाने में डर लगता था तो दादी चंद्रो उसके साथ गई। वहां जब पोती ने ठीक से राइफल नहीं चलाई तो चंद्रो ने उन्हें राइफल चलाकर दिखाई जिसे देखकर ट्रेनर और वहां मौजूद अन्य लोग काफी हैरान हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र महज संख्या रह गई
जिस उम्र में बुजुर्ग सारी मोह-माया त्याग देते हैं, उस उम्र में शूटर दादी ने शार्प शूटिंग में अपने करियर की शुरुआत की। इस उम्र में उन्होंने देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई। दिल्ली में हुए एक मुकाबले में डीआईजी भी उनसे हार गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed