Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Kho-Kho World Cup 2025 Meet Indian Women Kho Kho Team Players including Captain Priyanka Ingle

Kho-Kho World Cup 2025: पहले खो-खो विश्व कप में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला टीम के बारे में जानिए

Wed, 22 Jan 2025 04:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 22 Jan 2025 04:51 PM IST
सार

खो-खो टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं, जिसमें से मैदान में 9-9 खिलाड़ी उतरते हैं। भारतीय महिला खो- खो टीम की कप्तान प्रियंका इंगले हैं, जिनके नेतृत्व में टीम ने विश्व कप जीता। आइए जानते हैं खो-खो टीम की महिला खिलाड़ियों के बारे में।

विज्ञापन
Kho-Kho World Cup 2025 Meet Indian Women Kho Kho Team Players including Captain Priyanka Ingle
महिला खो-खो खिलाड़ी - फोटो : Instagram

विस्तार

Kho kho World Cup 2025:भारत की महिला टीम ने पहले खो-खो विश्व कप 2025 में जीत दर्ज कराकर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि न केवल भारतीय खेलों के लिए बल्कि खो-खो जैसे पारंपरिक खेल को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय महिला टीम ने अपनी श्रेष्ठता और कौशल का प्रदर्शन करते हुए विश्व कप के फाइनल मैच में वर्चस्व स्थापित किया।  भारतीय टीम ने नेपाल की महिला खो खो टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। यह जीत भारतीय महिला खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिबद्धता और टीम वर्क का नतीजा है। भारत के इस पारंपरिक खेल में इतिहास रचने के बाद भारतीय  महिला खो-खो टीम के बारे में लोग जानना चाहते हैं। बता दें कि खो-खो टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं, जिसमें से मैदान में 9-9 खिलाड़ी उतरते हैं। भारतीय महिला खो- खो टीम की कप्तान प्रियंका इंगले हैं, जिनके नेतृत्व में टीम ने विश्व कप जीता। आइए जानते हैं खो-खो टीम की महिला खिलाड़ियों के बारे में।

विज्ञापन


कप्तान प्रियंका इंगले 

भारतीय महिला खो-खो टीम की कप्तान प्रियंका इंगले हैं। 24 साल की प्रियंका को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' चुना गया। अपने 15 साल के करियर के दौरान, उन्होंने 23 राष्ट्रीय खिताब और 2023 में चौथी एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। महाराष्ट्र की प्रियंका इंगले की अगुआई में भारतीय महिला खो खो टीम ने जनवरी 2025 में आयोजित पहले खो खो विश्व कप में ऐतिहासिक जीत हासिल की।
विज्ञापन


टीम की अन्य सदस्य

नसरीन शेख

नसरीन शेख एक निपुण खिलाड़ी हैं जिन्होंने दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय महिला खो खो टीम की कप्तानी की है और टीम को स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्हें 2023 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्मला भाटी

टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रमुख खिलाड़ियों में से एक निर्मला भाटी भी हैं। इसके अलावा, 

  • अश्विनी शिंदे
  • रेशमा राठौर
  • भीलर देवजीभाई
  • नीता देवी
  • चैत्रा आर.
  • सुभाष्री सिंह
  • मगई माझी
  • अंशु कुमारी
  • वैष्णवी बजरंग
  • मीनू
  • मोनिका
  • नाजिया बीबी


स्टैंडबाय खिलाड़ी
 

  • संपदा मोरे
  • ऋतिका सिलोरिया
  • प्रियांका भोपी
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed