{"_id":"608802669810412b53264454","slug":"kerala-woman-francy-make-jackfruit-snacks-and-earns-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं तक पढ़ीं फ्रेंसी ने शुरू किया कटहल के उत्पाद का बिजनेस, लाखों में हो रही कमाई","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
12वीं तक पढ़ीं फ्रेंसी ने शुरू किया कटहल के उत्पाद का बिजनेस, लाखों में हो रही कमाई
Wed, 28 Apr 2021 09:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 28 Apr 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
Jackfruit
कई बार जरूरत हमें ऐसी चीजें बनाने का विचार दे जाती है जिसके बारे में पहले से नहीं सोच सकते। ऐसा ही कुछ हुआ केरल की फ्रेंसी के साथ। जब उन्हें पता चला कि उनके पिता को कैंसर है तो वो उनके लिए जैविक और स्वस्थ खाद्य पदार्थों की खोज में निकलीं। बाजार में इस तरह के उत्पादों के विकल्प बहुत कम थे। इससे इन्हें जैविक उत्पाद को बाजार में लाने का विचार आया।
पिता के कैंसर बीमारी की वजह से ही उन्हें पता चला कि कटहल गुणों की खान है और डायबिटीज जैसी बीमारियों में फायदेमंद है। फ्रेंसी ने कटहल के कई उत्पाद जैसे कटहल गेंहू आटा, कटहल हेल्दी मिक्स, कटहल के चिप्स और जेली जैसे खाद्य उत्पादों को बनाकर बेचने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के कैंसर बीमारी की वजह से ही उन्हें पता चला कि कटहल गुणों की खान है और डायबिटीज जैसी बीमारियों में फायदेमंद है। फ्रेंसी ने कटहल के कई उत्पाद जैसे कटहल गेंहू आटा, कटहल हेल्दी मिक्स, कटहल के चिप्स और जेली जैसे खाद्य उत्पादों को बनाकर बेचने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
12वीं तक पढ़ी फ्रेंसी ने चार साल पहले इस व्यवसाय की शुरूआत की। जहां ग्राहकों की मांग और प्रतिक्रिया को देखते हुए साल 2019 में अपनी प्रोसेसिंग यूनिट की शुरूआत की। जिसे सेटअप करने में केरल कृषि विश्वविद्याल और कृषि विज्ञान केंद्र ने काफी मदद की। प्रोसेसिंग यूनिट में कच्चे माल से सारे उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इसके लिए अलग-अलग मशीने सेट की गई हैं। जिसमे रोस्टर, ड्रायर, ट्रे, पल्चेराइजर, ब्लेंडर इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X