फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Topper Dadi: 108 Year Old Woman Passed Kerala Government Exam Know Details in Hindi

Topper Dadi: मिलिए 108 साल की टॉपर दादी से, केरल साक्षरता परीक्षा पास कर बनीं मिसाल

Fri, 28 Apr 2023 10:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 28 Apr 2023 10:31 AM IST
सार

केरल सरकार एक कार्यक्रम चला रही है, जिसकी टैग लाइन है 'शिक्षा सदा और सबके लिए'। इस टैगलाइन पर आधारित कार्यक्रम के तहत इच्छुक बुजुर्गों को शिक्षित किया जाता है।

विज्ञापन
Topper Dadi: 108 Year Old Woman Passed Kerala Government Exam Know Details in Hindi
Studying - फोटो : istock

विस्तार

Kerala Topper Dadi: प्रतिभा उम्र की सीमा से परे होती है । 108 साल की एक बुजुर्ग महिला ने इस बात को सच कर दिखाया है। हाल ही में केरल राज्य के साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें तमिलनाडु की एक महिला प्रथम स्थान पर रही। इस महिला की उम्र 108 वर्ष है । बुजुर्ग महिला ने टॉप करके यह साबित कर दिया कि उम्र उसकी काबिलियत और प्रतिभा के बीच नहीं आ सकती है । बुजुर्ग महिला की कहानी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही प्रेरणादायक है। आइए जानते हैं तमिलनाडु की 108 साल की टॉपर दादी के केरल सरकारी परीक्षा में टॉप करने की प्रेरणादायक कहानी।

विज्ञापन


केरल साक्षरता परीक्षा की टॉपर

108 साल की जिस महिला ने केरल राज्य के साक्षरता कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया, उनका नाम कमला कन्नी है। कमला कन्नी का जन्म 1915 में तमिलनाडु के थेनी जिले के कुंबुम् में हुआ था। कमला जब छोटी थीं, तभी उनका परिवार केरल आकर बस गया। बचपन में कमला ने इलायची के खेत में काम किया।
विज्ञापन


कमला कन्नी की शिक्षा

कमला अधिक पढ़ी लिखी नहीं हैं, उन्होंने दूसरी कक्षा तक पढ़ाई की और परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए एक इलायची के बागान में काम करना शुरू कर दिया।

केरल साक्षरता कार्यक्रम

केरल सरकार एक कार्यक्रम चला रही है, जिसकी टैग लाइन है 'शिक्षा सदा और सबके लिए'। इस टैगलाइन पर आधारित कार्यक्रम के तहत इच्छुक बुजुर्गों को शिक्षित किया जाता है। कमला कन्नी ने केरल के साक्षरता कार्यक्रम में दाखिला लिया और पढ़ाई शुरू की। उन्होंने तमिल और मलयालम भाषा में लिखना शुरू किया। केरल की साक्षरता कार्यक्रम द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल हुई और 100 में 97 अंक हासिल कर के टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी सीखने की ललक ने न केवल इस उम्र में कमला कन्नी को शिक्षा की ओर अग्रसर किया, बल्कि बहुत से लोगों को प्रेरणा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed