फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Kaushiki Chakraborty Female Singer Who Has a precious heavenly voice know in Hindi

Kaushiki Chakraborty: मिलिए कौशकी चक्रबर्ती से, जिन्होंने आवाज से जीत लिया सबका दिल

Tue, 25 Apr 2023 05:22 PM IST
स्वाति शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शर्मा Updated Tue, 25 Apr 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Kaushiki Chakraborty Female Singer Who Has a precious heavenly voice know in Hindi
कौशकी चक्रबर्ती - फोटो : facebook

संगीत के अगर सात स्थापित सुर हैं तो उसका आठवां मीठा सुर हैं कौशिकी। उनकी अल्हड़ता, उनका बिंदास अंदाज और आरोह-अवरोह पर उनकी गजब पकड़ उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है। चाहे मंच पर हों या घर में रियाज़ कर रही हों, कौशिकी चक्रबर्ती की साँसों की लय की तरह सहज है उनका संगीत भी। यही कारण है कि आज बहुत कम उम्र में भी उन्होंने देश-विदेश में इतनी ख्याति अर्जित कर ली है। वह संगीत को केवल जीती ही नहीं हैं उन्होंने संगीत को जीत भी लिया है। 

विज्ञापन


मंच पर प्रस्तुति देती कौशिकी के सुंदर से चेहरे पर जितनी बार आप फोकस करने की कोशिश करते हैं, उतनी ही बार उनकी स्वर लहरियों की उछल-कूद आपका ध्यान भटका देती है। हर राग में उनके पास खेलने को इतने तरीके हैं कि श्रोता केवल उनकी आवाज़ का ही आनंद नहीं लेते, उस नटखट खेलकूद में रम जाते हैं। यहाँ तक कि उनके साथ संगत कर रहे कलाकार भी इस आनंददायक यात्रा के सहज सहभागी हो जाते हैं। यही है कौशिकी का अद्भुत जादू। वे अपने संगीत से लोगों को बांधना बखूबी जानती हैं।

विज्ञापन

Kaushiki Chakraborty Female Singer Who Has a precious heavenly voice know in Hindi
कौशिकी की आत्मा में बसा संगीत - फोटो : Pixabay

अद्भुत है कौशिकी का ऑरा 

अपनी चमकती आँखों से किसी राग को बखान रहीं कौशिकी की पहली छवि ही किसी को भी मंत्रमुग्ध करने के लिए काफी है। यह बाहरी खूबसूरती से कहीं आगे की बात है। खूबसूरत तो खैर कौशिकी हैं ही लेकिन मंच पर उनकी उपस्थिति उससे भी कहीं अधिक आकर्षक है। ठुमरी गाते-गाते जिस अंदाज से वो अपने हाथों को लय में झुलाते हुए संगतकारों से मुखातिब होती हैं उस समय ऐसा लगता है जैसे कोई टीनेज किशोरी, अल्हड़ अंदाज में किसी पेड़ की डाल पर बंधे झूले पर पेंग ले रही हो। कौशिकी की आवाज़ में जितनी मधुरता है उतनी ही उनके व्यक्तित्व में राजसी और गरिमामय ठसक है। शायद यही कारण रहा होगा कि एक समय उनके लिए बंगाली फिल्म में नायिका की भूमिका के लिए भी ऑफर आया था। अपनी इस चंचलता और सौम्यता के अद्भुत मिश्रण को कौशिकी भी जानती हैं और पूरी जीवन्तता से उसे जीती भी हैं। चाहे साड़ी पहनना हो या अन्य परिधान, वे अवसर के हिसाब से खुद को उतनी ही गरिमामय तरीके से ढालने में दक्ष हैं। इतना ही नहीं कौशिकी जानती हैं कि उनके संगीत की सर्थकता सुधिजनों से है और इसलिए वे कार्यक्रम \में श्रोताओं से बकायदा संवाद भी करती जाती हैं। 
 

गर्भ में ही पक्की हो गई संगीत से मित्रता 
 

कौशिकी के परिवार में संगीत एक परंपरा की तरह है, बल्कि कहें आदत की तरह। अपने पिता के साथ संगीत का रियाज करती नन्ही कौशिकी के वीडियो यूट्यब पर आसानी से देखने को मिल जायेंगे और ये गवाही हैं संगीत के उन संस्कारों की जो अब कौशिकी अपने पुत्र में डाल रही हैं।अगर यह कहा जाये की कौशिकी ने अपनी माँ के गर्भ में रहते ही संगीत को आत्मसात करना सीख लिया था तो गलत नहीं होगा। ख्यात हिंदुस्तानी शस्त्रीय संगीत गायक श्री अजय चक्रबर्ती की यह सुपुत्री कुछ महीने की उम्र में तानपुरे और हारमोनियम की आवाज़ सुनकर रोना बंद कर दिया करती थी और संगीत में रम जाया करती। जैसे ही कौशिकी ने होश संभाला, संगीत की शिक्षा प्रारम्भ हो गई। 

Kaushiki Chakraborty Female Singer Who Has a precious heavenly voice know in Hindi
कौशकी चक्रबर्ती - फोटो : facebook
देश-विदेश में हैं प्रशंसक 

कौशिकी की ठुमरी की प्रशंसक स्वयं कंठ कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर जी रही हैं। वे कौशिकी के कई कार्यक्रम मंच के पीछे ग्रीन रूम में बैठकर सुना करती थीं और जब कभी कौशिकी उनके घर जातीं तो लता दीदी की फरमाइश वहां भी ठुमरी सुनाने की होती। कौशिकी मुख्यतः सेमी क्लासिकल ठुमरी गाती हैं और इसके एक एक भाव को वे पूरी तरह अभिव्यक्त करने में सक्षम हैं। स्वयं वह भी मानती हैं कि ठुमरी गाते हुए वे पूरी तरह उसके इमोशंस में डूब जाती हैं। वह स्वयं लता जी को अपनी प्रेरणा मानती हैं।  संगीत के अलावा यात्राएं करना, स्कीइंग जैसे एडवेंचर करना भी कौशिकी को पसंद है। कला जगत में योगदान के लिए बीबीसी सम्मान के साथ ही कौशिकी को कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा गया है

मेहनत और अभ्यास से बनती पकड़
 

कौशिकी का मानना है कि जितनी कम उम्र से आप संगीत या किसी भी कला की बारीकियां सीखना प्रारम्भ करते हैं, उतना ही आपके लिए संगीत को आत्मसात करने और उसके साथ प्रयोग करने में आसानी होती है। कौशिकी स्वयं इसी प्रक्रिया से गुजरी हैं इसलिए उन्होंने अपने बेटे को भी उसी तरह तैयार किया है। यूं पूरे परिवार में संगीत एक संस्कार है और यह संगीत कौशिकी के भीतर झरने सा बहता है। चाहे वह शास्त्रीय संगीत की कोई बंदिश हो, वेस्टर्न म्यूजिक हो, बॉलीवुड सॉन्ग्स या किसी प्रकार का फ्यूजन, कौशिकी संगीत की हर धारा को उसी शिद्द्त से महसूस करती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed