फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Kasturba Gandhi Birthday 2022: Life of Kasturba Gandhi before Marriage with Mahatma Gandhi Know All about Bapu Wife

Kasturba Gandhi Birthday 2022: महात्मा गांधी से शादी से पहले कैसा था कस्तूरबा का जीवन? जानें बापू की पत्नी के बा बनने का सफर

Mon, 11 Apr 2022 03:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 11 Apr 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
Kasturba Gandhi Birthday 2022: Life of Kasturba Gandhi before Marriage with Mahatma Gandhi Know All about Bapu Wife
‘कस्तूरबा’ से ‘बा’ तक का सफर - फोटो : Twitter/MinOfCultureGol

भारत के बापू के तौर पर दुनियाभर में मशहूर मोहनदास करमचंद गांधी को तो हर कोई जानता है। महात्मा गांधी की सीख, अहिंसा, सत्य और आदर्श को लोग जानते, समझते हैं। उनके आदर्शों ने तो उन्हें महात्मा बना दिया लेकिन उन्हें इस महात्मा के पद तक पहुंचने के लिए जिस मार्ग पर चलना पड़ा, उसे आसान बनाने के लिए पग पग पर बापू का साथ एक महिला ने दिया। ये महिला कोई और नहीं बल्कि महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी थीं। अगर गांधी जी देश के हर नागरिक के लिए बापू हैं तो कस्तूरबा सबके लिए बा हैं। बा कि ये उपाधि उन्हें सिर्फ महात्मा गांधी की पत्नी होने के कारण नहीं मिली, बल्कि कस्तूरबा गांधी ने भी आजाद भारत के लिए सपना देखा था। वह जेल गईं। जेल में बंद कैदियों की दशा देख एक मां की तरह तड़पी। बच्चों की तरह भारतीय कैदियों की देखभाल की और बा का दर्जा प्राप्त किया। 11 अप्रैल 1869 को जन्मी कस्तूरबा गांधी की आज जयंती है। कस्तूरबा गांधी की जयंती पर जाने उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें।

विज्ञापन


शादी से पहले कस्तूरबा गांधी का जीवन 

कस्तूरबा गांधी एक व्यापारी परिवार की बेटी थीं। उनका जन्म गुजरात के काठियावाड़ जिले में हुआ था। जब वह मात्र 13 साल की थीं तो उनकी शादी मोहनदास करमचंद गांधी से कर दी गई। गांधी जी के पिता और कस्तूरबा का परिवार करीबी दोस्त थे। कस्तूरबा महात्मा गांधी से उम्र में बड़ी थीं। जब दोनों की शादी हुई तो मोहनदास और कस्तूरबा दोनों ही बच्चे थे। लेकिन जब मोहनदास समझदार हुए तो उनके बाल विवाह के विरोध में हो गए।
विज्ञापन


कस्तूरबा की शादी 

कई किताबों के मुताबिक, कस्तूरबा के प्रति मोहनदास का रवैया भी अच्छा नहीं था। शादी के बाद जहां कस्तूरबा की पढ़ाई बंद हो गई, वहीं मोहनदास ने विदेश में जाकर शिक्षा हासिल की। हालांकि गांधीजी कस्तूरबा को घर पर ही पढ़ाया करते थे। कहा जाता है कि जब गांधी जी विलायत पढ़ने गए तो कस्तूरबा गांधी के गहने बेचकर पैसे जुटाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी जी के साथ कस्तूरबा  

विदेश से लौटकर गांधी जी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष शुरू किया। कस्तूरबा ने उनका साथ दिया। गांधी जी उपवास करते, धरना प्रदर्शन करते तो कस्तूरबा उनकी देखभाल करते। गांधी जी जेल गए तो कस्तूरबा भी जेल गईं। गांधी जी जो करते वह सबके सामने था लेकिन कस्तूरबा उनके पीछे रहकर उन्हें घर गृहस्थी छोड़ केवल देश सेवा में लगे रहने के लिए मजबूती देतीं।

Kasturba Gandhi Birthday 2022: Life of Kasturba Gandhi before Marriage with Mahatma Gandhi Know All about Bapu Wife
mahatma gandhi kasturba gandhi - फोटो : facebook

कस्तूरबा से 'बा' बनने का सफर

कस्तूरबा गांधी ने केवल पत्नी धर्म को पूरा करते हुए गांधी जी का साथ ही नहीं दिया लेकिन खुद भी एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की तरह कार्य किया। दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ गांधी जी ने आंदोलन छेड़ा थी। उस समय कस्तूरबा गांधी भी जेल गई। वहीं कैदियों के साथ होने वाले अत्याचार को उन्हें देखा। वह एक मां की तरह कैदियों का दुख दर्द बांटती थीं। प्रार्थना करना सिखाती थी। यहां से ही लोग उन्हें 'बा' कहने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed