कश्मीर की इस महिला ने जीता इंटरनेशनल फोटोजर्नलिज्म अवॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के श्रीनगर की रहने वाली मसरत जहरा ने इंटरनेशनल फोटोजर्निज्म अवॉर्ड जीता है। वो एक फ्रीलांस फोटो जर्निल्ट के तौर पर काम करती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला मीडिया फाउंडेशन ने इस अवॉर्ड की घोषणा गुरुवार को की। पुरस्कार की घोषणा के साथ ही मसरत की तस्वीरों के लिए कहा गया कि वो रंगों और छाया का बहुत ही उम्दा इस्तेमाल करती हैं। मुस्लिम परिवार में जन्मी और पली बढ़ी मसरत मुस्लिम समुदाय के लिए पिछले चार सालों से काम कर रही है। जिसमें उनका फोकस मुख्य रूप से लोकल कम्यूनिटी और महिलाओं के ऊपर होता है।
मसरत ने इस पुरस्कार को स्वीकार करते हुए कहा कि ये दिखाता है कि मेरे जैसे छोटे जगहों से आने वाले लोगों के काम पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उनकी तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि वो काफी गहराई से अपने काम को करती हैं और इस समय कश्मीर के हालातों के हिसाब से इस काम के लिए काफी हिम्मत की जरूरत है।

कमेंट
कमेंट X