फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   kajiranga woman is making decorative items with plastic

काजीरंगा की ये महिला प्लास्टिक से बनाती हैं सजावट का सामान

Fri, 02 Jul 2021 11:25 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 02 Jul 2021 11:25 AM IST
सार

पर्यावरण का संरक्षण तो कई सारे लोग कर रहे हैं लेकिन पर्यावरण बचाने के साथ ही प्लास्टिक का दोबारा उपयोग करके उससे कुछ ऐसा बना डालना जो कि सजावट के सामान के रूप में उपयोग में आने लगे, तो यह तो लाजवाब है। 

विज्ञापन
kajiranga woman is making decorative items with plastic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Amarujala

विस्तार

रुपज्योति गोगोई प्लास्टिक को रीयूज करके बैग्स बनाती है। वे काजीरंगा के बोसागांव में रहती हैं। वैसे तो वे हाउसवाइफ हैं लेकिन पर्यावरण के लिए वे बहुत अच्छा काम कर रही हैं। इससे न सिर्फ वे पर्यावरण का संरक्षण कर रही हैं बल्कि अपने गांव की महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं। आइए जानते हैं रुपज्योति गोगोई और उनके काम से जुड़ी महत्पूर्ण जानकारी। 

विज्ञापन

कचरे को करने लगीं इकट्ठा

काजीरंगा को पर्यटन के लिए जाना जाता है लेकिन कई बार पर्यटक यहां घूमने आते थे तो प्लास्टिक बॉटल या कचरा फेंककर चले जाते थे। रुपज्योति ने उस कचरे को इकट्ठा करना शुरु किया और उसका उपयोग करके ही हैंडबैग, टेबल मेट और भी कई सारे सामान बनाने लगीं। 

विज्ञापन

कुछ नया बनाने का फैसला लिया

रुपज्योति जब खुद बाजार से सामान लाती थीं तो उनके पास कई सारे प्लास्टिक के बैग इकट्ठा हो जाते थे, ऐसे में वे हमेशा उन्हें नया रुप देने के बारे में विचार करती रहती थीं। जब काजीरंगा नेशनल पार्क के आसपास भी उन्होंने प्लास्टिक का कचरा देखा तो उन्होंने इससे कुछ नया बनाने और पर्यावरण को बचाने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार किया सेल्फ हेल्प ग्रुप

रुपज्योति ने 2004 में गांव की महिलाओं के साथ विलेज वेव्स नामक एक सेल्फ हेल्प ग्रुप तैयार किया। इसमें वे महिलाएं जुड़ीं जो कि हैंडलूम का काम करना जानती थीं और फिर वे सब मिलकर प्लास्टिक से कई सारी सजावट की चीजें तैयार करने लगे। उनका मुख्य उद्देश्य व्यवसाय नहीं है बल्कि पर्यावरण संरक्षण है। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed