{"_id":"67728f6a6ad8bd145d047190","slug":"kaamya-karthikeyan-youngest-female-in-world-to-climb-highest-peaks-in-all-7-continents-2024-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kaamya Karthikeyan: 17 साल की काम्या कार्तिकेयन ने रचा इतिहास, सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर की फतह","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
Kaamya Karthikeyan: 17 साल की काम्या कार्तिकेयन ने रचा इतिहास, सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर की फतह
Wed, 08 Jan 2025 06:29 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 08 Jan 2025 06:29 PM IST
सार
मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में 12वीं की छात्रा काम्या ने इससे पहले अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो, यूरोप में माउंट एल्ब्रस, ऑस्ट्रेलिया में माउंट कोज़्स्कीस्ज़को, दक्षिण अमेरिका में माउंट एकॉनकागुआ, उत्तरी अमेरिका में माउंट डेनाली और एशिया में माउंट एवरेस्ट की सफल चढ़ाई की थी।
विज्ञापन
काम्या
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kaamya Karthikeyan : भारत की 17 वर्षीय किशोरी ने इतिहास रच दिया है। काम्या कार्तिकेयन सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं। भारतीय नौसेना के अनुसार, काम्या ने अपने पिता कमांडर एस कार्तिकेयन के साथ 24 दिसंबर को चिली के समयानुसार शाम 5:20 बजे अंटार्कटिका में माउंट विंसन की चोटी पर पहुंचकर प्रतिष्ठित सेवन समिट चैलेंज पूरा किया।
विज्ञापन
मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में 12वीं की छात्रा काम्या ने इससे पहले अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो, यूरोप में माउंट एल्ब्रस, ऑस्ट्रेलिया में माउंट कोज़्स्कीस्ज़को, दक्षिण अमेरिका में माउंट एकॉनकागुआ, उत्तरी अमेरिका में माउंट डेनाली और एशिया में माउंट एवरेस्ट की सफल चढ़ाई की थी।
विज्ञापन
इन सात महाद्वीपों को किया फतह
भारतीय नौसेना ने काम्या की इस असाधारण उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, "नेवी चिल्ड्रन स्कूल, मुंबई की कक्षा 12 की छात्रा सुश्री काम्या कार्तिकेयन ने सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई कर इतिहास रचा है। इन सात महाद्वीपों में अफ्रीका (माउंट किलिमंजारो), यूरोप (माउंट एल्ब्रस), ऑस्ट्रेलिया (माउंट कोसियसज़को), दक्षिण अमेरिका (माउंट एकॉनकागुआ), उत्तरी अमेरिका (माउंट डेनाली), और एशिया (माउंट एवरेस्ट) शामिल हैं। अंटार्कटिका में माउंट विंसन की चढ़ाई के साथ उन्होंने इस चुनौती को पूरा किया।”
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X