फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   jharkhand girl seema got big scholarship from harvard university

झारखंड की सीमा को हार्वर्ड विश्वविद्यालय से मिली 61 लाख की स्कॉलरशिप 

Mon, 21 Jun 2021 08:55 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 21 Jun 2021 08:55 AM IST
सार

सीमा अपने सपने को पूरा करने जा रही है और इसके लिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय से उन्हें स्कॉलरशिप मिली है। उनकी इस उपलब्धी के आज पूरे देशभर में चर्चे हैं और वे कई सारे गरीब बच्चों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई हैं। 

विज्ञापन
jharkhand girl seema got big scholarship from harvard university
हावर्ड यूनिवर्सिटी - फोटो : harvard.edu

विस्तार

सीमा कुमारी ने मैसाचुसेट्स के कैम्ब्रिज में हावर्ड यूनिवर्सिटी में पूरी छात्रवृत्ति हासिल की। सीमा एक गरीब परिवार से हैं और झारखंड के एक छोटे से गांव में निवास करती हैं। सीमा आज देशभर की तमाम लड़कियों के लिए मिसाल बन गई हैं। वे मेहनत से ही आज अपने सपने को पूरा करने जा रही हैं। सीमा के परिवार में आजतक ऐसा काम किसी ने नहीं किया है। पूरे गांव को उनपर नाज है। आइए जानते हैं सीमा कुमारी से जुड़ी अन्य बातें। 

विज्ञापन

धागा कारखाने में हैं पिता

सीमा कुमारी झारखण्ड जिले के एक छोटे से गाँव ओरमांझी के दाहू की रहने वाली हैं। फिलहाल वे 17 साल की हैं और वे बहुत गरीब परिवार से ताल्लुकात रखती हैं। उनके पिता एक स्थानीय धागा कारखाने में काम करते हैं। किसी विश्वविद्यालय में भाग लेने वाली सीमा अपने परिवार की पहली महिला हैं। 

विज्ञापन

मिलेगी 61 लाख की स्कॉलरशिप

सीमा कुमारी ने कुछ दिन पहले मैसाचुसेट्स के कैम्ब्रिज में हावर्ड विश्वविद्यालय से पूरी छात्रवृत्ति प्राप्त की है। इसके अलावा अशोका यूनिवर्सिटी, मिडिलबरी कॉलेज और ट्रिनिटी कॉलेज-हार्टफोर्ड में भी स्वीकार किया गया था। सीमा को जल्द ही 61 लाख रूपये की स्कॉलरशिप मिलेगी क्योंकि वे जल्द ही अमेरिका की हावर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने किया ट्वीट

बॉलीवुड में सीमा की खूब प्रशंसा हो रही है।अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और नव्या नवेली ने भी उनके लिए ट्वीट किया है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर पर सीमा की कहानी साझा की और उनकी पोस्ट को कैप्शन दिया, " Educate a girl and she can change the world... such an inspiring achievement." इसके बाद से ही सीमा के चर्चे सब दूर हो रहे हैं। 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed