फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   JEE Advanced 2021 Female Topper Kavya Chopra Biography

काव्या चोपड़ा ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 में किया महिला वर्ग में टाॅप, जानिए कौन हैं दिल्ली की ये होनहार छात्रा

Sat, 18 Dec 2021 02:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 18 Dec 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
JEE Advanced 2021 Female Topper Kavya Chopra Biography
काव्या चोपड़ा - फोटो : twitter/GirlsBuzzIndia

जेईई एडवांस परीक्षा 2021 का परिणाम जारी हो गया है। कड़े परिश्रम और मेहनत के बल पर कई अभ्यर्थियों ने टॉपर लिस्ट में अपना स्थान बनाया है। छात्र और छात्राएं 16 अक्टूबर को रजिस्ट्रेशन और रैंक के अनुसार प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया 24 नवंबर तक जारी रहेंगे। वैसे तो इस साल आईआईटी के प्रत्येक जोन से पांच टॉपर्स की सूची जारी की गई है। इनमें ओवरऑल लड़कियों में टॉपर काव्या चोपड़ा हैं। डीपीएस वसंत कुंज की छात्रा काव्या चोपड़ा ने जेईई एडवांस परीक्षा में छात्राओं के वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि उनकी आल इंडिया रैंक 98 है। चलिए जानते हैं कि काव्या चोपड़ा ने कौन हैं? काव्या चोपड़ा ने कैसे हासिल की सफलता? जेईई एडवांस परीक्षा काव्या चोपड़ा ने कैसे क्लियर की? 

विज्ञापन


काव्या चोपड़ा कौन हैं?

दिल्ली की रहने वाली काव्या चोपड़ा जेईई एडवांस परीक्षा 2021 में महिला वर्ग में टॉपर हैं। काव्या राजधानी दिल्ली के डीपीएस वसंत कुंज की छात्रा हैं। काव्या के पिता का नाम विकास चोपड़ा है, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। काव्या चोपड़ी की मां शिखा चोपड़ा स्कूल टीचर हैं। काव्या अपने पिता के प्रोफेसर से काफी प्रभावित हैं, यही वजह है कि काव्या को बचपन से इंजीनियरिंग में अधिक रूचि रही है।
विज्ञापन


काव्या की शिक्षा

काव्या चोपड़ा बचपन से ही पढ़ने में होनहार रहीं हैं। उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 97.6 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। 9वीं क्लास से ही काव्या रीजनल मैथ्स ओलंपियाड क्वालीफाई कर रही हैं। इसके अलावा काव्या के नाम 10वीं कक्षा में इंडियन जूनियर साइंस ओलंपियाड क्वालीफाई करने की भी उपलब्धि है। उन्होंने आईओक्यूपी, आईओक्यूसी और आईओक्यूएम तीनों क्वालिफाइ किया है। जिसके बाद काव्या होमी जहांगीर भाभा सेंटर मुंबई कैंप में भी शामिल हुईं। फिर 11वीं में काव्या ने नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन एस्ट्रोनॉमी (एनएसईए) में सफलता प्राप्त की। काव्या को शुरू से ही गणित पसंद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


काव्या की जेईई एडवांस परीक्षा 2021 में सफलता की कहानी

जेईई एडवांस परीक्षा 2021 में टाॅप करने वाली काव्या चोपड़ा का लक्ष्य आईआईटी दिल्ली में कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेना है। अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काव्या ने कड़ी मेहनत की। जेईई मेन 2021 में काव्या ने 300 में से 300 अंक हासिल किए। जेईई मेन में 100 फीसदी अंक हासिल करने वाली काव्या पहली छात्रा हैं।

काव्या ने दिया परीक्षा का मूल मंत्र

अपनी सफलता को लेकर काव्या का कहना है कि उन्होंने नियमित 7-8 घंटे पढ़ाई की। सोशल मीडिया से दूरी बनाई रखीं। कोरोना महामारी के दौरान काव्या ने ऑनलाइन पढ़ाई का शेड्यूल बनाकर तैयारी शुरू की और पढ़ाई को प्रभावित नहीं होने दिया।

काव्या की सलाह 

उनका कहना है कि उन्होंने बचपन से ही लगातार अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन कभी अधिक दबाव नहीं लिया। काव्या का मानना है कि पूरे दिन पढ़ाई करने की जरूरत नहीं होती। जितना हो सके उतनी ही पढ़ाई करनी चाहिए। काव्या ने इस साल असफल हुए छात्रों को संदेश दिया कि भले ही जेईई पास नहीं हो पाया हो, लेकिन यह दुनिया का अंत नहीं है। असफल छात्र किसी और क्षेत्र में भविष्य बनाने की ओर ध्यान दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed