फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Jayanti Patnaik Biography First Chairperson of National Commission for Women

Jayanti Patnaik: 30 वें स्थापना दिवस पर जानिए राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष के बारे में

Mon, 31 Jan 2022 03:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 31 Jan 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
Jayanti Patnaik Biography First Chairperson of National Commission for Women
राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष जयंती पटनायक - फोटो : twitter/MahilaCongress

भारत सरकार आज राष्ट्रीय महिला आयोग का 30वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देश की महिलाओं का संबोधित करेंगे। इस साल राष्ट्रीय महिला आयोग के स्थापना दिवस की थीम 'शी द चेंजमेकर' है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना है। यह संस्था महिलाओं के लिए संवैधानिक और कानूनी संरक्षण की समीक्षा करती है। भारतीय संसद में 1990 में राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, पारित किया गया, जिसके तरह 31 जनवरी 1992 को राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना की गई। वर्तमान में रेखा शर्मा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इस संस्था की पहली अध्यक्ष कौन थीं? 1992 में जब राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना हुई तो पहली बार महिला आयोग के अध्यक्ष पद को संभालने वाली जयंती पटनायक थीं। चलिए जानते हैं राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष जयंती पटनायक के बारे में।

विज्ञापन


जयंती पटनायक कौन हैं?

जयंती पटनायक राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष थीं। उनका कार्यकाल 3 फरवरी 1992 से शुरू हुआ था। वहीं 30 जनवरी 1995 तक जयंती पटनायक इस पद पर रहीं। जयंती पटनायक इसके अलावा राजनीति में भी रहीं। वह एक सांसद और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन


जयंती पटनायक का जीवन परिचय

जयंती पटनायक का जन्म 7 अप्रैल 1932 को उड़ीसा के गंजम जिले में स्थित अस्का में हुआ था। इनके पिता का नाम निरंजन पटनायक था। जयंती पटनायक की शादी एक राजनीतिक परिवार में हुई थी। साल 1953 में जयंती पटनायक का विवाद जानकी बल्लभ पटनायक से हुआ। जयंती पटनायक के पति 1980 से 1989 तक उड़ीसा के मुख्यमंत्री रहे थे। दोनों के एक बेटा और दो बेटियां भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती पटनायक की शिक्षा

महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं जयंती पटनायक की शुरुआती शिक्षा अस्का में ही हुई। यहां के हरिहर हाईस्कूल से पढ़ाई करने के बाद आगे की शिक्षा के लिए कटक जिले के उत्कल विश्वविद्यालय के तहत शैलबाला महिला कॉलेज में जयंती ने दाखिला लिया और परास्नातक की डिग्री हासिल की। उसके बाद मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से पढ़ाई की।

जयंती पटनायक का करियर

कांग्रेस पार्टी के टिकट से जयंती पटनायक ने कटक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र और बरहमपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता और सांसद रहीं। इसके साथ ही महिला आयोग का गठन होने पर पहली महिला अध्यक्ष बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed