सेरेना विलियम्स को हरा 22 साल की ये महिला खिलाड़ी बनी सबसे अमीर, जानिए कितनी है कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला खिलाड़ियों में सबसे अमीर होने का दबदबा चार साल से लगातार टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स के पास था। पिछले कई सालों से टेनिस जगत में राज करने वाली सेरेना अब तक कई सारे ग्रैड स्लैम जीतने के साथ ही बहुत सारे पदक जीत चुकी हैं। इसके साथ ही वो दुनिया की सबसे अमीर खिलाड़ी होने का खिताब भी अपने सिर लगातार चार बार सजा चुकी हैं। लेकिन अब ये खिताब जापान की इस महिला खिलाड़ी के पास चला गया है। इसके साथ ही सेरेना दूसरे नंबर पर खिसक गई हैं।
फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार जापान की टेनिस प्लेयर नाओमी ओसाका दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। पत्रिका ने बताया कि नाओमी 12 महीने में 37.4 मिलियन डालर यानी की दो अरब की कमाई की है।
बता दें कि दो बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं जापान की इस स्टार प्लेयर ने अमेरिका की सेरेना विलियम्स की तुलना में करीब 14 लाख डॉलर की ज्यादा कमाई की है। खिलाड़ियों की ये कमाई पुरस्कार राशि के साथ ही विज्ञापनों और प्रचार से आई हुई रहती है। जिसे कुल मिलाकर जोड़ा जाता है। सेरेना विलियम्स और नाओमी दोनों ने ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मारिया शारापोवा का रिकार्ड तोड़ा है। जिसने सबसे ज्यादा 2 करोड़ 97 लाख डॉलर कमाए थे।

कमेंट
कमेंट X