फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Jammu Kashmir First Female E Rickshaw Driver Seema Devi Life Story in Hindi

First Female E-Rickshaw Driver: जम्मू कश्मीर की पहली महिला रिक्शा चालक हैं सीमा देवी, इनकी कहानी है बहुत रोचक

Sat, 01 Apr 2023 12:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 01 Apr 2023 12:58 PM IST
सार

परिवार को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए सीमा देवी ने रिक्शा चलाना शुरू किया। नागरोटा और आसपास के क्षेत्र में सीमा देवी पिछले कुछ महीनों से रिक्शा चला रही हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir First Female E Rickshaw Driver Seema Devi Life Story in Hindi
जम्मू कश्मीर की महिला रिक्शा चालक - फोटो : Facebook

विस्तार

Jammu Kashmir First Female E Rickshaw Driver :जम्मू कश्मीर बहुत खूबसूरत वादियों से घिरा राज्य है लेकिन इस केंद्रशासित प्रदेश के कई इलाके ऐसे भी हैं, जहां लोग बंदूक के साए में रहते हैं। हालात बनते बिगड़ते रहते हैं। हालांकि लोग मेहनत करते हैं और किसी तरह अपना घर परिवार चलाते हैं। महिलाओं को लेकर भले ही समाज में बहुत बदलाव आया हो लेकिन कई जगहों पर रूढ़िवादी विचार आज भी महिलाओं को घर की दहलीज से बाहर जाने से रोक लेते हैं। ऐसे माहौल में रहने वाली सीमा देवी ने न केवल परिवार और पति की मदद के लिए घर की दहलीज पार की, बल्कि एक ऐसा काम किया, जो सिर्फ पुरुषों तक ही माना जाता था। कश्मीर की सीमा देवी ने अपने काम से नई उपलब्धि हासिल कर ली है और बन गई हैं जम्मू कश्मीर की पहली महिला ई-रिक्शा चालक। चलिए जानते हैं सीमा देवी के संघर्ष की कहानी।

विज्ञापन

 
कौन हैं सीमा देवी

सीमा देवी जम्मू कश्मीर के नागरोटा जिले की रहने वाली हैं। वह एक साधारण गृहणी की तरह अपने परिवार को संभालती थीं। सीमा देवी के तीन बच्चे हैं। पूरे परिवार का पालन पोषण सीमा देवी के पति के लिए मुश्किल हो रहा था। पति को दिन रात मेहनत करते देख सीमा देवी ने भी परिवार की जरूरतों के लिए काम करने की ठान ली।
विज्ञापन


पारिवारिक हालातों ने बदली सीमा की राह

सीमा देवी का एक 15 साल की बेटा है, वहीं 14 और 12 साल की दो बेटियां भी हैं। महंगाई बहुत अधिक बढ़ रही थी और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही परिवार का भरण पोषण केवल पति की आय पर नहीं हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू किया रिक्शा चलाना

परिवार को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए सीमा देवी ने रिक्शा चलाना शुरू किया। नागरोटा और आसपास के क्षेत्र में सीमा देवी पिछले कुछ महीनों से रिक्शा चला रही हैं। हालांकि ये काम उनके लिए आसान नहीं था। समाज की परवाह किए बिना सीमा अपना कार्य करती रहीं। उन्होंने पति के साथ मिलकर 30 हजार का ऋण लिया। तीन हजार रुपये की ईएमआई पर रिक्शा खरीदा। पति ने सीमा को रिक्शा चलाना भी सिखाया।


जिस दौर में महिलाएं हवाई जहाज उड़ा रही हैं, ट्रेन चला रही हैं, वहां रिक्शा चलाकर सीमा देवी हर उस महिला के लिए प्रेरणा हैं जो नौकरी न मिलने पर भी मेहनत के बल पर आर्थिक तौर पर मजबूत होना चाहती हैं। उनके रिक्शा चलाने से क्षेत्र की महिलाओं को भी सहज माहौल मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed