फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Jalandhar Single Mother Inspirational Story Of Neha Sharma Runs Paratha Stall To Support Daughter

Neha Sharma: वकालत छोड़ बेटी के सपनों के लिए लगाया पराठा स्टॉल, ऐसी है जालंधर की नेहा शर्मा के संघर्ष की कहानी

Tue, 15 Mar 2022 05:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 15 Mar 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar Single Mother Inspirational Story Of Neha Sharma Runs Paratha Stall To Support Daughter
जालंधर की नेहा शर्मा - फोटो : facebook@YouTubeswadofficial

एक महिला स्वयं में शक्ति है। आज की महिलाएं समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में अगर उनके खुद के परिवार और बच्चे की बात आ जाए तो वह कुछ भी करने के लिए तैयार रहती हैं। वैसे तो देश की हर मां अपने बच्चे के पालन पोषण से लेकर उसके भविष्य को संवारने के लिए हर संभव प्रयास करती हैं लेकिन यहां हम एक ऐसी मां के संघर्षों की कहानी बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों काफी चर्चा में है। पंजाब के जालंधर में रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी के भविष्य को संवारने के लिए खुद को अपने पैरों पर खड़ा कर परिवार की जिम्मेदारी संभाली। महिला के पति ने उसका साथ छोड़ दिया था, लेकिन बेटी की खुशियों में कभी पैसों या पिता की कमी न हो, इसके लिए वह सड़क पर उतर आई और मां होने के साथ ही एक पिता, एक गृहणी और एक उद्यमी यानी कल मिलाकर एक शक्ति का रूप बन गई। चलिए जानते हैं जालंधर की सिंगल मां नेहा शर्मा के बारे में, जो बेटी को पालने के लिए अपने काम से बन गईं एक मिसाल।

विज्ञापन


जालंधर की नेहा शर्मा

पंजाब जालंधर की रहने वाली नेहा शर्मा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आ गईं। नेहा शर्मा पेशे से एक वकील हैं। नेहा शादीशुदा थीं लेकिन उनके पति नेहा और उनकी बेटी को छोड़कर चले गए। नेहा के लिए यह बहुत कठिन दौर था लेकिन बेटी के लिए उन्होंने हिम्मत जुटाई और उसे अकेले संभालना शुरू किया।
विज्ञापन


नेहा के सामने सबसे बड़ी समस्या आई, बेटी के पालन पोषण के लिए आर्थिक तौर पर मजबूत होने की। बेटी की जरूरतों को पूरा करने के लिए नेहा को पैसों की जरूरत थी। कोरोना काल और लॉकडाउन के दौरान जब कोर्ट बंद हो गए तो नेहा आर्थिक तौर पर कमजोर हो गईं। इस दौरान उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वकालत छोड़ एक पराठा स्टॉल लगाने की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पराठा स्टॉल की शुरुआत

एक पढ़ी लिखी लड़की के लिए अकेले सड़क पर खड़े होकर पराठा स्टॉल लगाना थोड़ा अजीब और नया अनुभव था। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह इसे कैसे संभालेगी लेकिन एक मां को पता था कि उसे अपनी बेटी के लिए कुछ न कुछ तो करना ही है। लोगों ने उनके काम पर सवाल उठाए कि यह सब करने की क्या जरूरत? नेहा ने सबका जवाब दिया। नेहा के मुताबिक शुरुआती समय पर वह टूटे पराठे ग्राहकों को देती थीं लेकिन धीरे धीरे वह अच्छे पराठे बनाने लगीं।

शर्मा पराठा जंक्शन हुआ मशहूर

नेहा के स्टॉल क नाम शर्मा पराठा जंक्शन है। नेहा का दावा है कि वह पंजाब का सबसे बड़ा पराठा बनाती हैं। एक फूड ब्लॉगर के माध्यम से नेहा का वीडियो सोशल मीडिया पर आया और वह मशहूर हो गईं। नेहा के स्टॉल पर कई तरीके के पराठे के अलावा पूरी सब्जी, छोले, मैगी, सैंडविच आदि भी मिलता है। नेहा की बेटी का सपना ओलंपिक में भारत को रिप्रेजेंट करने का है। नेहा बेटी की ऊंची उड़ान के लिए काफी मेहनत कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed