फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   IPS Lucky Chauhan Success Story of Bulandshahr Girl Passed UPSC Exam Biography in Hindi

IPS Lucky Chauhan: पिता के सपने के लिए बेटी बनी पुलिस अफसर, जानें आईपीएस लकी चौहान की सफलता की कहानी

Wed, 28 Sep 2022 01:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 28 Sep 2022 01:51 PM IST
सार

लकी ने भी पिता के सपने को अपना बना लिया। जब भी कोई लकी से उनके भविष्य का प्लान पूछता कि वह क्या करना या बनना चाहती हैं तो लकी को अपने पिता का सपना याद आ जाता।

विज्ञापन
IPS Lucky Chauhan Success Story of Bulandshahr Girl Passed UPSC Exam Biography in Hindi
आईपीएस लकी चौहान - फोटो : facebook

विस्तार

IPS Lucky Chauhan Success Story: हर साल हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आने पर हर किसी की नजर टॉपर बेटियों पर होती है। 'बेटियों ने फिर बाजी मारी', 'बेटी ने किया सपना साकार' जैसी हेडलाइन खबरों में देखने को मिलती है। एक तरफ हमारे देश में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे नारे दिए जाते हैं। दूसरी ओर बेटियों को शिक्षा मिलने पर वह परिवार, शहर और देश का मान बढ़ाने के साथ ही समाज के लिए भी कार्य करती हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में एक बेटी ने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की और एक आईपीएस अधिकारी बनकर देश और देशवासियों की सुरक्षा कर रही हैं। चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली आईपीएस अफसर लकी चौहान की सफलता की कहानी।

विज्ञापन


आईपीएस लकी चौहान का जीवन परिचय

पुलिस अधिकारी लकी चौहान का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नाम के गांव में हुआ है। उनके पिता का नाम रोहताश सिंह चौहान है। लकी के पिता पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। वहीं उनकी माता का नाम सुमन लता चौहान है, जो कि एक शिक्षिका हैं।
विज्ञापन


लकी की शिक्षा

आईपीएस लकी चौहान बचपन से ही होनहार छात्रा रही हैं। नर्सरी में उन्होंने एक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। जिसपर जिले के जिले के एसपी और डीएम ने उन्हें सम्मानित किया था। इसके बाद लकी के पिता ने भी बेटी के एसपी या डीएम बनने का सपना देखना शुरू कर दिया। वह हमेशा अपने सपने के बारे में लकी को बताते।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकी ने भी पिता के सपने को अपना बना लिया। जब भी कोई लकी से उनके भविष्य का प्लान पूछता कि वह क्या करना या बनना चाहती हैं तो लकी को अपने पिता का सपना याद आ जाता। 12वीं में साइंस से परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें अंग्रेजी साहित्य और इतिहास से ग्रेजुएट किया।

लकी का करियर

स्नातक की डिग्री लेने के बाद लकी ने सहायक कल्याण प्रशासन के पद पर कार्य करना शुरू किया। इस दौरान वह अपने सपने को नहीं भूलीं। लकी ने तय कर लिया कि वह आईपीएस अफसर बनेंगी। इसके लिए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने की ठानी और परीक्षा के लिए पढ़ाई शुरू कर दी।


आईपीएस बनने का सफर

कड़ी मेहनत और तीन साल के परिश्रम के बाद लकी साल 2012 यूपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं। लकी की ऑल इंडिया रैंक 246 आई। इसी के साथ लकी आईपीएस अधिकारी बन गईं। आईपीएस ट्रेनिंग के लिए उनका चयन केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा त्रिपुरा कैडर में की गई। इस समय वह त्रिपुरा के गोमती जिले में उदयपुर की एसपी के तौर पर पके एसपी के रूप में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed