फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   International Yoga Day 2024 famous Female Yoga Guru and First Lady Of Yoga

International Yoga Day 2024: इन महिलाओं की वजह से बढ़ा योग का क्रेज

Fri, 21 Jun 2024 07:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 21 Jun 2024 07:50 PM IST
सार

कोई योग की पहली महिला शिक्षक बनी, तो किसी ने भारत की प्राचीन योग विद्या को चीन तक पहले योग विद्यायल के जरिए पहुंचाया। आइए जानते हैं योग को प्रचारित प्रसारित करने वाली इन महिला योग गुरुओं के बारे में।

विज्ञापन
International Yoga Day 2024 famous Female Yoga Guru and First Lady Of Yoga
योग - फोटो : istock

विस्तार

International Yoga Day 2024: आज हर सेलिब्रेटी योग का अभ्यास कर रहा है। मलाइका अरोड़ा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक उम्र से परे अपने फिगर और लुक्स को लेकर योग को प्रसारित कर रही हैं। लेकिन योग आज जिस तरह से दुनियाभर में फैला है, उसमें कुछ अन्य महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। इन महिलाओं ने योग को देश दुनिया तक फैलाया। कोई योग की पहली महिला शिक्षक बनी, तो किसी ने भारत की प्राचीन योग विद्या को चीन तक पहले योग विद्यायल के जरिए पहुंचाया। आइए जानते हैं योग को प्रचारित प्रसारित करने वाली इन महिला योग गुरुओं के बारे में।

विज्ञापन


रशियन महिला इंद्रा देवी

सबसे पहली महिला, जिसने योग का प्रसार विदेशी सेलिब्रिटीज तक किया वह एक रशियन महिला थीं। इंद्रा देवी नाम की यह रशियन महिला 12 मई 1899 को लातविया की राजधानी रीगा में जन्मी थीं, जिनका असल नाम यूनिजी पीटरसन था। मां कुलीन घराने की रूसी और पिता स्वीडिश बैंकर थे। 15 साल की उम्र में योग से प्रेरित होकर इंद्रा आ गईं और यहीं उन्हें प्राचीन भारतीय योग पद्धति के बारे में पता चला।
विज्ञापन


जब रुस से गृहयुद्ध के हालात बने तो इंद्रा अपनी मां के साथ 1917 में लातविया चली गईं, यहां से पौलेंड पहुंचीं, जहां वह एक अभिनेत्री और डांसर के रूप में मशहूर हुईं। भारत प्रेम उनसे इस कदर था कि सगाई के बाद वह एक बार फिर भारत दौरे पर आईं, बाद में सगाई तोड़कर वह अपने सारे जेवर गहने बेचकर फिर भारत वापस आ गईं और अपना नाम बदल कर इंद्रा देवी रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रा देवी मैसूर पैलेस की योगशाला में योग सीखने वाली पहली विदेशी महिला थीं। बाद में वह पति संग शंघाई चली गईं और यहां चीन के राष्ट्रवादी नेता च्यांग काई शेक की पत्नी के घर में योग की शिक्षा देने लगीं। उन्होंने चीन का पहला योग स्कूल भी शुरू किया। कैलिफोर्निया में भी इंद्रा देवी ने अपना योगा स्टूडियो खोला था। हाॅलीवुड के कई सेलिब्रिटीज को उन्होंने योग सिखाया।

इसके अलावा भारत की मीनाक्षी देवी भवानी पुडुचेरी में विश्व प्रसिद्ध योग शिक्षा और अनुसंधान केंद्र की निदेशक और आचार्य हैं। वह योगगुरु के साथ भरतनाट्यम की जानकारी रखती हैं।

हंसाजी जयदेव योगेंद्र

1947 में जन्मी हंसाजी योग गुरु होने के साथ ही लेखक और शोधकर्ता भी हैं। नई दिल्ली में आयोजित हुए पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भी उन्हें आमंत्रित किया जा चुका है।


गीता एस. अयंगर

गीता एक योग शिक्षक थीं, जिन्होंने महिलाओं के लिए योग को आगे बढ़ाने का काम किया। वह मशहूर योगाचार्य बीकेएस अयंगर की सबसे बड़ी बेटी थीं।

निवेदिता जोशी
 
मुरली मनोहर जोशी की बेटी निवेदिता जोशी योग गुरु हैं। लंबे समय से बीमारी के कारण बिस्तर पर रहने के बाद योग गुरु बीकेएस अयगर ने उनका योग के माध्यम से इलाज किया। योग से निवेदिता जोशी स्वस्थ हो गईं और उन्होंने अपना जीवन योग के प्रचार प्रसार में समर्पित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed