फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   International Women's Day 2025 Top 5 Powerful Women Leaders in Indian Politics bharat ki majboot Mahila Neta

Women's Day 2025 : पांच महिला नेता, जिनका आजाद भारत की राजनीति में था विशेष योगदान

Fri, 07 Mar 2025 05:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 07 Mar 2025 05:29 PM IST
सार

भारत की आजादी के बाद कई महिलाओं ने अपने नेतृत्व क्षमता, साहस और दूरदर्शिता से राजनीति में पहचान बनाई। ये महिला नेता न केवल अपने कार्यों से प्रसिद्ध हुईं बल्कि उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका को भी सशक्त बनाया।

विज्ञापन
International Women's Day 2025 Top 5 Powerful Women Leaders in Indian Politics bharat ki majboot Mahila Neta
महिला दिवस- 5 दमदार महिला नेता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

International Women's Day 2025 : 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस के जरिए महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। आज महिलाएं राजनीति, रक्षा, चिकित्सा और वित्तीय समेत कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। भारत की आजादी के बाद कई महिलाओं ने अपने नेतृत्व क्षमता, साहस और दूरदर्शिता से राजनीति में पहचान बनाई। ये महिला नेता न केवल अपने कार्यों से प्रसिद्ध हुईं बल्कि उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका को भी सशक्त बनाया।

विज्ञापन


अपनी राजनीति से देश को प्रभावित करके ये साबित किया कि महिलाएं नेतृत्व के उच्च पदों पर पहुंचने और समाज में बदलाव लाने में सक्षम हैं। आइए जानते हैं उन पांच महिला नेताओं के बारे में जिन्होंने आजादी के बाद भारतीय राजनीति में विशेष योगदान दिया।  
विज्ञापन


भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी

भारतीय राजनीति में महिलाओं का जिक्र हो तो सबसे पहले इंदिरा गांधी का नाम लिया जाना चाहिए। वह भारत की पहली और अब तक की सबसे प्रभावशाली महिला प्रधानमंत्री थीं। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बांग्लादेश के गठन में इंदिरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इंदिरा गांधी ने 1975 में आपातकाल लागू किया, जिसे भारतीय राजनीति का एक बड़ा घटनाक्रम माना जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



Women's Day 2025 : इस महिला डाॅक्टर के कारण बढ़ी चिकित्सा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी


भारत की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू

सरोजिनी नायडू की स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी रही। वहीं आजादी के बाद संविधान निर्माण के दौरान महिला अधिकारों की पैरोकार रहीं। वह कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष बनीं । साथ ही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनने के साथ ही वह भारत की पहली महिला राज्यपाल बन गईं। सरोजिनी नायडू भारत कोकिला के नाम से प्रसिद्ध हैं। अपनी कविताओं और भाषणों ने समाज को जागरूक किया।  





भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री राजकुमारी अमृत कौर

राजकुमारी अमृत कौर देश की पहली स्वास्थ्य मंत्री थीं। भारत की आजादी के बाद जब पंडित जवाहर लाल नेहरू की सरकार बनी तो 20 मंत्रियों की कैबिनेट में जगह पाने वाली वह पहली महिला थीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भी हिस्सा लिया था। इस दौरान महात्मा गांधी के सचिव के रूप में भी कार्य किया। दुनिया की प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम ने उन्हें साल 1947 की वुमन ऑफ द ईयर भी चुना था। देश में एम्स बनाने का श्रेय भी राजकुमारी अमृत कौर को ही दिया जाता है। 

पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी

देश की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी थीं। सुचेता कृपलानी प्रसिद्ध गांधीवादी नेता आचार्य कृपलानी की पत्नी थीं। उन्होंने साल 1963 से 1967 तक उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। देश की आजादी में भी उनका अहम योगदान रहा। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सुचेता कृपलानी अंग्रेजों के शासनकाल में कई बार जेल भी गई थीं। 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
 
सुषमा स्वराज भारत की पहली पूर्णकालिक महिला विदेश मंत्री थीं। वह एक ऐसी मंत्री थीं जो ट्विटर (X) के माध्यम से आम जनता की समस्याएं सुनती थीं। उनके प्रयासों से आम जनता की विदेश मंत्रालय तक सीधी पहुंच बन सकी। सुषमा स्वराज ने आपातकाल के दौरान जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में संघर्ष किया। वहीं 1977 में हरियाणा की सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बनीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed