फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   International labour day 2024 female architect Inventor of Modern Kitchen

Labour Day 2024: इन दो महिलाओं ने दिया रसोई घर को नया रूप, मजदूर दिवस पर करें याद

Wed, 01 May 2024 07:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 01 May 2024 07:26 PM IST
सार

मजदूर दिवस के मौके पर दो महिलाओं का जिक्र किया जाना चाहिए। इन दोनों महिलाओं ने शारीरिक श्रम भले ही कम किया हो लेकिन मजदूरों को रोजगार का बेहतर अवसर जरूर दिया, जो भविष्य में भी कारगर रहेगा।

विज्ञापन
International labour day 2024 female architect Inventor of Modern Kitchen
सांकेतिक - फोटो : Pexel

विस्तार

Labour Day: आज दुनिया भर में मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। मजदूर किसी भी राष्ट्र के निर्माण और विकास में अहम योगदान निभाते हैं। मजदूरों का कोई लिंग या जाति नहीं। वह व्यक्ति जो शारीरिक श्रम करता है, वह मजदूर या श्रमिक कहलाता है।

विज्ञापन


किसी निर्माण कार्य की नींव रखने से लेकर उसे सुव्यवस्थित तरीके से मजबूत इमारत का रूप देने का काम एक श्रमिक ही करता है।

इस मजदूर दिवस के मौके पर दो महिलाओं का जिक्र किया जाना चाहिए। इन दोनों महिलाओं ने शारीरिक श्रम भले ही कम किया हो लेकिन मजदूरों को रोजगार का बेहतर अवसर जरूर दिया, जो भविष्य में भी कारगर रहेगा। इन दोनों महिलाओं में एक का नाम है मार्गरेट शुत-लिहोतज़्की और दूसरी एलिस ऑस्टिन नाम की महिला हैं। आइये जानते मार्गरेट शुत-लिहोतज़्की और एलिस ऑस्टिन के बारे में, ये दोनों महिलाएं कौन हैं और समाज में इनका क्या योगदान है।
विज्ञापन


मार्गरेट शुत-लिहोतज़्की

मार्गरेट शुत-लिहोतज़्की पहली ऑस्ट्रियाई महिला आर्किटेक्ट और नाज़ी प्रतिरोध आंदोलन  की कार्यकर्ता थीं। 23 जनवरी 1897 को जन्मी मार्गरेट मॉडर्न किचन की डिजाइन के लिए याद की जाती हैं। उन्होंने फ्रैंकफर्ट किचन को डिजाइन करने में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1997 में अपना 100वां जन्मदिन मनाते हुए और वास्तुकला का अध्ययन करने के अपने निर्णय को याद करते हुए मार्गरेट ने कहा था, "1916 में किसी ने भी एक महिला को घर बनाने के लिए नियुक्त किए जाने की कल्पना नहीं की होगी, यहां तक कि मैंने भी नहीं।"


उनके शानदार डिजाइन के लिए कई सम्मान मिले। बाद में पति संग वह इस्तांबुल भी गयी, जहाँ अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स में उन्हें पढ़ाने के लिए बुलाया गया था।

एलिस ऑस्टिन

मार्गरेट ने पहले आधुनिक किचन की डिज़ाइन बनायी, ताकि औरतों को बेहतर जगह मिले और उन्हें ख़राब हालत में रसोई में ज़्यादा मुश्किल न हो। वहीं ऑस्टिन ने तो कीचन को सामुदायिक स्थान में ही बदलने का डिज़ाइन बना दिया, जहाँ अनेक परिवार साथ खा-पी सकें और समय बीता सकें।

एलिस कॉन्स्टेंस ऑस्टिन एक अमेरिकी वास्तुकार, सिटी प्लानर, कट्टरपंथी नारीवादी, समाजवादी, डिजाइनर और यूटोपिस्ट थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed