नारी शक्ति सम्मान से पुरस्कृत ये डॉक्टर पहाड़ों पर देती है लोगों को संजीवनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2019 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। जिला झज्जर की बहू डॉक्टर अनीता को यह सम्मान प्राकृतिक आपदा के दौरान पहाड़ों पर जाकर लोगों का जीवन बचाने के लिए दिया जा रहा है।
महिला सशक्तीकरण और महिलाओं के लिए कार्य करने वाली डॉक्टर अनीता को नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार लगातार दूसरी बार मिल चुका है। 2018 में पहाड़ों के दुर्गम क्षेत्रों में जाकर लोगों को उल्लेखनीय चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए प्रदान किया गया है।
डॉ. अनीता को पहाड़ों के दुर्गम स्थानों पर मेडिकल सेवाएं देने के लिए 2017 में ई-गवर्नेंस पुरस्कार, 2016 में हरियाणा सरकार की ओर से कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के अलावा दिल्ली सरकार की ओर से वुमन एचीवमेंट पुरस्कार भी मिल चुका है। डॉ. भारद्वाज कई दुर्गम स्थानों पर मेडिकल सेवाएं दे चुकी हैं।
वे सिक्स सिग्मा हाई ऑल्टीट्यूड मेडिकल रेस्क्यू की ओर से लगाए गए विभिन्न मेडिकल कैंपों में अब तक 53,889 पीड़ित महिलाओं को प्राथमिक चिकित्सा सेवा दे चुकी हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा में उन्होंने डोल्मा पास में 19500 फीट की ऊंचाई पर 750 पीड़ितों को चिकित्सा सहायता देकर उनकी जान बचाई थी। 2014 में अमरनाथ यात्रा के दौरान 11,290 श्रद्धालुओं को चिकित्सा सेवा देकर उन्हें नवजीवन प्रदान किया था।

कमेंट
कमेंट X