{"_id":"64c9fe6f6a855ac335019f66","slug":"inspiration-who-is-ramshree-sharma-from-madhya-pradesh-milk-company-director-in-hindi-2023-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Inspiration: गांव में दूध बेचने वाली महिला बनीं कंपनी डायरेक्टर, 15000 महिलाओं को दिया रोजगार","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
Inspiration: गांव में दूध बेचने वाली महिला बनीं कंपनी डायरेक्टर, 15000 महिलाओं को दिया रोजगार
Wed, 02 Aug 2023 12:30 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:30 PM IST
सार
वह गांव में दूध बेचा करती थीं। उन्होंने कंपनी का दूध बेचना शुरू किया और साथ ही गाय के गोबर के उपले भी बनाया करती थीं। उनके मेहनत रंग लाई और धीरे-धीरे वह कंपनी की शेयर होल्डर बन गईं।
विज्ञापन
Milk Company
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ramshree Sharma From Madhya Pradesh: कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता, अगर वह काम मेहनत और ईमानदारी से किया जाए तो अच्छे परिणाम जरूर मिलते हैं। इसका उदाहरण मध्य प्रदेश की एक महिला है, जो कभी गोबर के उपले बनाने का काम करती थीं, लेकिन आज एक कंपनी की डायरेक्टर हैं, जिसका टर्नओवर 38 करोड़ रुपये है। इस महिला का नाम रामश्री शर्मा है।
विज्ञापन
गोबर के उपले बनाकर उसे बेचने वाली रामश्री शर्मा वर्तमान में एक दुग्ध कंपनी की डायरेक्टर के पद पर आसीन हैं। इस मुकाम तक रामश्री शर्मा कैसे पहुंचीं, कैसे उनकी कंपनी सालाना करोड़ों रुपये की कमाई कर रही है और हर मेहनत करने वाले के लिए प्रेरणा बनीं रामश्री शर्मा को प्रेरणा कैसे मिली?, ये सब इस लेख के माध्यम से विस्तार में जानिए। आइए जानते हैं कौन है रामश्री शर्मा।
विज्ञापन
कौन हैं रामश्री शर्मा
रामश्री शर्मा मध्य प्रदेश की एक दुग्ध उत्पादन कंपनी की डायरेक्टर हैं। इस कंपनी का पिछले साल का टर्नओवर 38 करोड़ रुपये था। कंपनी में करीब 10 हजार से अधिक महिलाएं कार्य करती हैं। इन सभी महिलाओं के परिश्रम के कारण आज कंपनी का नाम मध्य प्रदेश में फैल चुका है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश की महिला बेस्ड दुग्ध उत्पादन कंपनी
इस कंपनी का नाम ही महिलाओं के नाम पर है। कंपनी का निगमन अगस्त 2017 में हुआ था। इस कंपनी को शुरू करने का एक बड़ा मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना था। उस समय कंपनी में मात्र 12 सदस्य थे लेकिन वर्तमान में कंपनी में 15000 से अधिक दुग्ध उत्पादक महिलाएं हैं। लगभग 30000 लीटर से अधिक दूध संकलन प्रतिदिन होता है जो कि करीब 300 गांव में प्रसारित किया जाता है।
रामश्री शर्मा का जीवन परिचय
राजश्री शर्मा मूल रूप से मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ के आंख खेड़ी कला गांव में रहने वाली हैं। राजश्री ने प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। बाद में दुग्ध उत्पादन का कार्य शुरू किया। इस काम के लिए उनके पास पैसे नहीं थे, तो उन्होंने उधार लिया।
वह गांव में दूध बेचा करती थीं। जब उन्हें मालव मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के बारे में पता चला तो उन्होंने कंपनी का दूध बेचना शुरू किया और साथ ही गाय के गोबर के उपले भी बनाया करती थीं। उनके मेहनत रंग लाई और धीरे-धीरे वह कंपनी की शेयर होल्डर बन गईं। कुछ ही समय में उनकी पकड़ कंपनी में मजबूत हो गई और उन्हें कंपनी का डायरेक्टर नियुक्त किया गया।

कमेंट
कमेंट X