फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Indira Gandhi Jayanti 2025 Date Know Her 5 Strong Decisions That Shaped India

Indira Gandhi Jayanti 2025: इंदिरा गांधी की जयंती कब है? जानिए उनके पांच दमदार फैसलों के बारे में

Tue, 18 Nov 2025 03:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 18 Nov 2025 03:43 PM IST
सार

 5 Strong Decisions Of Indira Gandhi: आइए जानते हैं उन 5 दमदार फैसलों के बारे में, जिन्होंने देश के भविष्य की दिशा तय की और इंदिरा गांधी को “आयरन लेडी ऑफ इंडिया” बना दिया।

विज्ञापन
Indira Gandhi Jayanti 2025 Date Know Her 5 Strong Decisions That Shaped India
इंदिरा गांधी की जयंती - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 5 Strong Decisions Of Indira Gandhi: भारत के इतिहास में कुछ नेता ऐसे हुए हैं, जिन्होंने अपनी निर्णायक सोच और साहसिक कदमों से देश की दिशा बदल दी। इनमें सबसे खास नाम है इंदिरा गांधी का, जिन्हें उनकी मजबूत नेतृत्व क्षमता और दृढ़ निर्णयों के लिए “आयरन लेडी ऑफ इंडिया” कहा जाता है। उनकी नीतियों और फैसलों ने राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में गहरा असर डाला।

विज्ञापन


चाहे देश के भीतर राजनीतिक स्थिरता बनाए रखना हो, आर्थिक सुधार लागू करना हो या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत करना हो, इंदिरा गांधी ने हर चुनौती का सामना साहस और दूरदर्शिता के साथ किया। उनके कई निर्णय विवादित रहे, लेकिन उन्होंने हमेशा देशहित को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन


ऐसे में हम उनकी जयंती जोकि 19 नवंबर के दिन मनाई जाएगी के मौके पर उनके पांच महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने न केवल उनकी छवि मजबूत नेतृत्व वाले नेता वाली बनाई। उनके इन्हीं फैसलो ने भारत के भविष्य की दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1. नेशनलाइजेशन ऑफ बैंक्स 

 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण के उनके इस फैसले ने बड़े पैमाने पर बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर गरीब और मध्यम वर्ग तक बैंकिंग सुविधा पहुंचाई। उनके इस फैसले की वजह से ही गरीबों, किसानों और छोटे व्यापारियों तक बैंकिंग की सुविधा पहुंच पाई। इससे पहले बैंक सिर्फ अमीरों के लिए था। 

2. ग्रीन रिवोल्यूशन  

इंदिरा गांधी का ये फैसला काफी खास था। कृषि क्षेत्र में तकनीकी सुधार और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरित क्रांति का फैसला लिया गया था। ग्रीन रिवोल्यूशन यानी कि हरित क्रांति के तहत उन्नत बीज, सिंचाई और तकनीक अपनाई गई, जिससे भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बना। 

3. बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में निर्णायक भूमिका

जब 1971 में बांग्लादेश की मुक्ति के लिए पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध चल रहा था तो इंदिरा गांधी के मजबूत फैसलों की वजह से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की ताकत और भूमिका मजबूत हुई। इस दौरान उनकी राजनयिक और सैन्य रणनीति की सराहना काफी ज्यादा हुई थी। 

4. स्माइलिंग बुद्धा का सफल परीक्षण

इंदिरा गांधी के राजनीतिक साहस और आत्मनिर्भर भारत की सोच का प्रतीक था ये परीक्षण। दरअसल, भारत में 18 मई 1974 में पोखरण का पहला परमाणु परीक्षण हुआ था। इस परीक्षण से भारत अमेरिका, सेवियत यूनियन, फ्रांस, और चीन के बाद सफलता पूर्वक परमाणु परीक्षण करने वाला छठा देश बन गया था।


5. सिक्किम का भारत में विलय

सिक्किम का भारत में विलय 16 मई, 1975 को हुआ, जब यह भारत का 22वां राज्य बना। ये इंदिरा गांधी के नेतृत्व में ही सफल हो पाया था। उनके इस फैसले की वजह से ही भारत की भौगोलिक अखंडता को मजबूत हुई थी। । 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed