{"_id":"60c0cb7840def6009e2922f4","slug":"indias-first-transgender-international-beauty-queen-won-impress-earth-2021-22-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसजेडर ब्यूटी क्वीन नाज जोशी ने जीता इम्प्रेस अर्थ का 2021-22 का खिताब","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
ट्रांसजेडर ब्यूटी क्वीन नाज जोशी ने जीता इम्प्रेस अर्थ का 2021-22 का खिताब
Thu, 10 Jun 2021 10:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:15 AM IST
सार
साल 2013 में ऑपरेशन के जरिए जेंडर बदलवाकर ऐयाज नाज जोशी से नाज जोशी बन चुकीं नाज ट्रांसजेडर महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाना चाहती हैं। नाज मॉडलिंग की दुनिया में आने के बाद से ही संघर्षरत हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई सारे इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेंस्ट अपने नाम किए हैं। एक बार फिर वो इंप्रेस अर्थ 2021-22 का खिताब जीत चुकी हैं। वर्चुवल वर्ल्ड पर हुए इस कॉन्टेस्ट में 15 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिय़ा था।
विज्ञापन
naaz joshi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की पहली ट्रांसजेंडर इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन नाज जोशी ने इंप्रेस अर्थ 2021-22 के कॉन्टेंस्ट में हिस्सा लिया था। जहां पर वो इस खिताब को जीतने में कामयाब हुईं। 15 देशों की ओर से इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमे से पांच देशों को टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाबी हासिल हुई। कोलंबिया, स्पेन, ब्राजील, मैक्सिको और भारत देश इसमे शामिल हैं। वर्चुअल कॉन्टेस्ट के माध्यम से सारे देश इसमे शामिल थे। जिसमे डिजिटल मीडिग के वक्त गाउन और नेशनल कॉस्ट्यूम पहनकर सारे प्रतिभागी शामिल हुए थे। 1 जून को ये कार्यक्रम दुबई में आयोजित किया गया था।
इन पांच फाइनलिस्ट से जो सवाल सबसे आखिर में पूछा गया वो था कि क्या आपको लगता है लॉकडाउन इस महामारी का हल है? नाज ने कहा - ''सिर्फ लॉकडाउन लगने से कोरोना पेशेंट की संख्या कम नहीं होगी। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि डब्ल्यू एचओ द्वारा जारी सभी सेफ्टी मेजर्स का ध्यान रखा जाए। इसके अलावा लोगों को शांत और सकारात्म बने रहना भी जरूरी है''। इस प्रतियोगिता में विजेता बनने से पहले नाज कई सारी प्रतियोगिताएं और खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। जिसमे मिस यूनिवर्स डाइवर्सिटी 2020, मिस वर्ल्ड डाइवर्सिटी 2017, मिस रिपब्लिक इंटरनेशनल ब्यूटी एंबेसेडर और मिस यूनाइटेड नेशंस एंबेसेडर जैसे खिताब शामिल हैं।

साल 2013 में नाज ने ऑपरेशन के जरिए अपने जेंडर को बदलवाया था। उसके बाद वो मॉडलिंग की दुनिया में पहुंची। नाज अपने जैसी महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाना चाहती हैं। नाज नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएट हैं। नाज दिल्ली के मालवीय नगर में पैदा हुई। सेक्स चेंज ऑपरेशन से पहले उनका नाम ऐयाज नाज जोशी था।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X