फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Indian Shooter Suruchi Singh Won Gold Medal In Peru World Cup Know Biography in hindi

Suruchi Singh: कौन हैं सुरुचि सिंह, जिन्होंने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप में जीता स्वर्ण पदक

Sun, 20 Apr 2025 05:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 20 Apr 2025 05:41 PM IST
सार

सुरुचि इंदर सिंह भारतीय निशानेबाज हैं, जिन्होंने लगातार दूसरी बार ISSF वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल हासिल करके देश का मान बढ़ाया है। 

विज्ञापन
Indian Shooter Suruchi Singh Won Gold Medal In Peru World Cup Know Biography in hindi
सुरुचि सिंह - फोटो : NRAI

विस्तार

Indian Shooter Suruchi Singh : सुरुचि इंदर सिंह एक भारतीय निशानेबाज हैं, जिन्होंने हाल ही में लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वे तेजी से भारत की सबसे प्रतिभाशाली और भरोसेमंद महिला निशानेबाजों में गिनी जाने लगी हैं। सुरुचि ने पारंपरिक सामाजिक सीमाओं को तोड़ते हुए अपने खेल में उत्कृष्टता प्राप्त की। उन्होंने साबित किया कि सही दिशा, मार्गदर्शन और मेहनत से महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं दो बार विश्व कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली सुरुचि इंदर सिंह के बारे में।

विज्ञापन

सुरुचि इंदर सिंह का जीवन परिचय

सुरुचि इंदर सिंह भारतीय निशानेबाज हैं, जिन्होंने लगातार दूसरी बार ISSF वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल हासिल करके देश का मान बढ़ाया है।  सुरुचि का जन्म हरियाणा के एक साधारण परिवार में हुआ था, लेकिन उन्होंने मेहनत और अनुशासन के बल पर निशानेबाजी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। वे बचपन से ही स्पोर्ट्स के प्रति समर्पित और एकाग्र रही हैं। 

विज्ञापन

उनके परिवार ने उन्हें शुरू में कुश्ती में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया, क्योंकि हरियाणा से पहले भी कई कुश्ती एथलीट्स निकले हैं। लेकिन सुरुचि को स्कूल के दिनों से ही निशानेबाजी में रूचि थी, जब उन्होंने पहली बार राइफल थामी और उन्हें पहचान भी निशानेबाजी में मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुरुचि सिंह का करियर

शूटर सुरुचि ने भिवानी में गुरु द्रोणाचार्य शूटिंग अकादमी में कोच सुरेश सिंह से ट्रेनिंग की। उन्होंने अकादमी में धैर्य, सटीकता और आत्मविश्वास विकसित किया है जो अब उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दिला रहा है।


सुरुचि की प्रमुख उपलब्धियां

सुरुचि ने लगातार दो वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि ने उन्हें देश की अग्रणी निशानेबाजों में लाकर खड़ा कर दिया। इसके पहले सुरुचि ने राष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण पदक भी जीते हैं। वह भारत की राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में कई बार पोडियम पर रही हैं। उनकी सफलता युवा लड़कियों को स्पोर्ट्स में करियर बनाने के लिए प्रेरित करती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed