फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Indian Navy Day 2022 Indian Navy Warship Woman Officers Creates History Know Full Details

Indian Navy Day 2022: भारतीय नौसेना की दमदार महिलाएं, जिनकी उपलब्धियां हैं बेहद खास

Sun, 04 Dec 2022 12:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 04 Dec 2022 12:12 PM IST
सार

भारतीय जल सेना में साल 2020 में दो महिला अधिकारियों की तैनाती हुई है। भारत की जल सेना के इतिहास में पहली बार नेवी युद्धपोतों में दो महिला अधिकारियों को महत्वपूर्ण पद मिले हैं। इसमें से एक हैं कुमुदिनी त्यागी और दूसरी रीति सिंह।

विज्ञापन
Indian Navy Day 2022 Indian Navy Warship Woman Officers Creates History Know Full Details
भारतीय नौसेना दिवस 2022 - फोटो : twitter/MukulWasnik

विस्तार

Indian Navy Day 2022: भारत की तीन सशस्त्र सेनाओं में से एक भारतीय जल सेना के लिए आज अहम दिन है। हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। 1971 में हुए भारत पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जांबाज और साहसिक जीत के लिए इस दिन को मनाया जाता है और उनके योगदान को याद किया जाता है। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वाले नौ सैनिकों के सम्मान में नौसेना दिवस को धूमधाम से मनाते हैं। भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए देश के नौजवान तीनों सशस्त्र बलों में तैनात हैं। हालांकि इन नौजवानों में महिलाएं भी शामिल हैं जो देश की सुरक्षा के लिए अपना योगदान दे रही हैं। भारतीय जल सेना में कई दमदार महिला अधिकारी कार्यरत हैं। इन महिला अधिकारियों ने अपने साहस के जरिए नेवी में बड़ा पद हासिल किया और इतिहास रचा। आईए जानते हैं भारतीय नौसेना का दमदार महिला अधिकारियों के बारे में।

विज्ञापन


नौसेना युद्धपोतों पर तैनात ये दो महिला अधिकारी

भारतीय जल सेना में साल 2020 में दो महिला अधिकारियों की तैनाती हुई है। भारत की जल सेना के इतिहास में पहली बार नेवी युद्धपोतों में दो महिला अधिकारियों को महत्वपूर्ण पद मिले हैं। इसमें से एक हैं कुमुदिनी त्यागी और दूसरी रीति सिंह। नौसेना महिला अधिकारी कुमुदिनी त्यागी और रीति सिंह का चयन हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में 'ऑब्जर्वर्स' (एयरबोर्न टैक्टीशियंस) के तौर पर हुआ था। सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह देश की पहली महिला एयरबोर्न टैक्टीशियंस बन गई हैं। अब दोनों महिला नौसेना अधिकारी जंगी जहाजों के डेक पर काम करेंगी।
विज्ञापन


सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली कुमुदिनी त्यागी ने 10वीं की परीक्षा के बाद से ही सेना में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था। उनके पिता एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं और दादा सुरेश चंद त्यागी पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। कुमुदिनी ने बीटेक के बाद सेना में जाने की तैयारी शुरू की। दिन रात मेहनत के बाद नौसेना में शामिल हो सकी। दिसंबर 2018 में कुमुदिनी को कमीशंड हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह

सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह के सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके परिवार की तीन पीढ़ियां सेना में कार्यरत रही हैं। रीति के पिता एसके सिंह भारतीय नौसेना से रिटायर हैं। उनकी मां इंग्लिश की शिक्षिका हैं। उत्तर प्रदेश की रीति साल 2002 में हैदराबाद शिफ्ट हो गई थीं। बाद में भारतीय नौसेना में शामिल हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed