फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Indian Iron Queen Asha Rani Success Story Creates Guinness World Record

Asha Rani: 'आयरन क्वीन' के नाम से मशहूर है ये भारतीय महिला, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम

Sat, 08 Jan 2022 02:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 08 Jan 2022 02:35 PM IST
विज्ञापन
Indian Iron Queen Asha Rani Success Story Creates Guinness World Record
आयरन क्वीन आशा रानी - फोटो : facebook/ashatheironqueen

भारतीय नारी को अन्नपूर्णा कहते हैं तो आदिशक्ति भी कहा जाता है। ऐसा मात्र कहने भर के लिए नहीं है, बल्कि भारत की महिलाओं ने अपने कामों से ये साबित भी किया है कि वह घर, परिवार संभाल सकती हैं तो जरूरत आने पर फाइटर जेट उड़ा सकती हैं, कुश्ती कर सकती हैं और ये दिखा सकती हैं कि वह कितनी सशक्त हैं। ऐसा ही एक नजारा कुछ दिन पहले पूरे विश्व में देखा गया, जब एक भारतीय नारी ने अजीबो-गरीब विश्व रिकॉर्ड बना डाला। महिलाओं की खूबसूरती उनके बालों में होती है, लेकिन इस महिला ने साबित किया कि उनकी ताकत उनके लंबे बालों में है। इस भारतीय महिला ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम भी दर्ज करा लिया है। महिला ने अपने बालों से भारी वजन खींचने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस महिला का नाम है, आशा रानी, जिसे दुनिया आयरन क्वीन के नाम से भी जानने लगी है। चलिए जानते हैं आयरन क्वीन आशा रानी के बारे में।

विज्ञापन


आयरन क्वीन आशारानी कौन हैं

आशा रानी 21 साल की हैं और पंजाब के एक छोटे से गांव में रहती हैं। आशा रानी को पंजाब के होशियारपुर में जन्मे मनजीत सिंह ने प्रशिक्षित किया है। खुद मनजीत सिंह के नाम कई रिकॉर्ड हैं। हाल ही में आशा रानी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा कर सुर्खियों में आई हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें आशा रानी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आशा रानी का नाम

वीडियो में आशा रानी अपने बालों से एक डबल डेकर बस को खींचते हुए नजर आ रही हैं। जिस बस को आशा रानी बालों से खींच रही हैं उसका वजन करीब 12,216 किलो है। उन्होंने बस को अपनी चोटी से कसकर बांध रखा है और फिर पूरी ताकत से बस को खींचकर रिकॉर्ड बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब और कैसे मिला आयरन क्वीन का खिताब

आशा रानी को भारत की आयरन क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। ये नाम उन्हें साल 2016 में मिला था, जब इटली के मिलान शहर में आशा रानी ने एक शो के सेट पर लंदन की डबल डेकर बस को खींचकर रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस शो में उन्हें आयरन क्वीन के तौर पर सम्मानित किया गया। जिसके बाद से उन्हें इसी नाम से जाना जाता है।

आशा रानी की उपलब्धि

आशा रानी ने पहली बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज नहीं करवाया, बल्कि इसके पहले भी 7 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स उनके नाम है। इसमें आशा रानी ने वेटलिफ्टिंग स्किल में रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने आई सॉकेट से सबसे भारी वेट उठाने का रिकॉर्ड बनाया है। आशा रानी अपने दोनों कानों से 1,700 किलोग्राम का वजन भी उठा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed