फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   indian girl in dubai at age 11 do 100 yoga asanas in just few minutes and set record

11 वर्षीय समृद्धि ने किया कारनामा, छोटी सी जगह में चंद मिनटों में योग के किए 100 आसन

Wed, 22 Jul 2020 09:48 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 22 Jul 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
indian girl in dubai at age 11 do 100 yoga asanas in just few minutes and set record
समृद्धि कालिया - फोटो : UAE forsan twitter

सीखने की लगन किसी भी उम्र में हो सकती हैं। 11 साल की बच्ची ने योग के आसनों को सीख एक नया विश्व रिकार्ड बना डाला। जहां पूरे देश से लेकर विश्व के लोगों को योग की अच्छाई और फायदे के बारे में बताया जा रहा है। ऐसे में इस बच्ची ने दुबई में रहकर योग का अभ्यास किया और नया रिकार्ड बना डाला। 

विज्ञापन

 

दुबई में रहनी वाली भारतीय मूल की 11 वर्षीय समृद्धि कालिया ने योगासन के साथ विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। समृद्धि ने एक छोटी जगह पर कुछ ही मिनट के भीतर योग के 100 अलग-अलग आसान किए। यह समृद्धि का कुल तीसरा और पिछले एक महीने में दूसरा विश्व रिकॉर्ड है। समृद्धि ने बृहस्पतिवार को दुबई के विश्व प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा में एक छोटी सी जगह पर सबसे तेज योग के 100 आसन कर विश्व रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने मात्र तीन मिनट और 18 सेकंड में यह कीर्तिमान अपने नाम किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

समृद्धि ने कुछ हफ्तों पहले ही एक छोटे से बॉक्स के अंदर एक मिनट में लगभग 40 उन्नत योग आसन करने का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने  21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दूसरा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्हें योग के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धियों के लिए जनवरी 2020 में प्रवासी भारतीय दिवस पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। समृद्धि के पिता सिद्धार्थ कालिया ने बताया कि वे छह साल की उम्र से ही योग सीख रही है। इस क्षेत्र में उसकी रुचि ने उसे न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी जीत हासिल कर उच्चतम स्तर तक पहुंचने में मदद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed